नौकरी के दौरान कर रहे हैं 8 गलतियां तो पूरा रिटायरमेंट प्लान हो जाएगा फेल, जान लें अपने मतलब की ये बात

10 में से 6 लोग ही डेडिकेशन के साथ रिटायरमेंट लाइफ की प्लानिंग पर काम करते हैं. ज्यादातर लोग नौकरी करते हुए ऐसी फाइनेंशियल गलतियां कर बैठते हैं, जिससे उनके रिटायरमेंट प्लान पर पानी फिर जाता है. अगर आप टेंशन फ्री रिटायरमेंट लाइफ चाहते हैं, तो आपको ऐसी 8 गलतियां बिल्कुल नहीं करनी चाहिए:-

Published date india.com Updated: September 24, 2025 8:40 PM IST
नौकरी के दौरान कर रहे हैं 8 गलतियां तो पूरा रिटायरमेंट प्लान हो जाएगा फेल, जान लें अपने मतलब की ये बात
आप जितनी जल्दी प्लानिंग पर काम शुरू कर दें, उतनी जल्दी सेविंग होनी शुरू होगी.

रोज-रोज ऑफिस रूटीन, हर दिन का बिजी शेड्यूल, वीकली मीटिंग, प्रेजेंटेशन, मंथली टारगेट और टारगेट पूरे नहीं होने की स्थिति में रेटिंग खराब होने का डर…. बहुत कम लोग होंगे, जिन्हें ऐसी लाइफ पसंद आती होगी. ज्यादातर लोग रिटायरमेंट एज से पहले रिटायरमेंट लेकर अपनी लाइफ एन्जॉय करना चाहते हैं. अपनी हॉबी और पैशन फॉलो करना चाहते हैं.

रिटायरमेंट की लाइफ को अपनी शर्तों पर जीने के लिए बहुत सारा फंड चाहिए. जल्दी रिटायरमेंट लेना है, तो सर्विस के दौरान ही हमें सॉलिड प्लानिंग करके काम करना होगा. हालांकि, 10 में से 6 लोग ही डेडिकेशन के साथ रिटायरमेंट लाइफ की प्लानिंग पर काम करते हैं. ज्यादातर लोग नौकरी करते हुए ऐसी फाइनेंशियल गलतियां कर बैठते हैं, जिससे उनके रिटायरमेंट प्लान पर पानी फिर जाता है. अगर आप टेंशन फ्री रिटायरमेंट लाइफ चाहते हैं, तो आपको ऐसी 8 गलतियां बिल्कुल नहीं करनी चाहिए:-

1.प्लान करने में न करें देरी
अगर आप जल्द रिटायरमेंट लेना चाहते हैं, तो रिटायरमेंट लाइफ और इसके लिए फंड जोड़ने की प्लानिंग में देरी न करें. आप जितनी जल्दी प्लानिंग पर काम शुरू कर दें, उतनी जल्दी सेविंग होनी शुरू होगी. उतना ही ज्यादा पैसा समय के साथ बढ़ता जाएगा.

2.महंगाई को नजरअंदाज न करें
रिटायरमेंट के लिए आज आपको 1 करोड़ का फंड बहुत ज्यादा लग सकता है. लेकिन, इसमें आपको महंगाई के इग्नोर नहीं करना चाहे. इंफ्लेशन रेट हर साल बढ़ता जाता है. ऐसे में आज भले ही 1 करोड़ बहुत बड़ी रकम लग रही है,लेकिन आज से 20 साल बाद इसकी वैल्यू 23 लाख के बराबर हो जाएगी. इसलिए अपनी बचत और निवेश ऐसे करें, जो महंगाई को ध्यान में रखकर आपकी खरीदारी की ताकत को बनाए रख सके.

3.हेल्थ इंश्योरेंस नहीं लिया तो पड़ेगा महंगा
अच्छी रिटायरमेंट लाइफ के लिए अच्छी सेहत होनी जरूरी है. इसके लिए आपको हेल्थ इंश्योरेंस नहीं लेने की भूल बिल्कुल नहीं करनी चाहिए. अगर आपने हेल्थ इंश्योरेंस नहीं लिया है, तो अचानक बीमारी या इलाज के खर्च से आपकी बचत कम हो सकती है.

4. एक ही जगह पर इंवेस्टमेंट करना
नौकरी करते हुए अगर आप इंवेस्टमेंट कर रहे हैं, तो अपने पोर्टफोलियो में डायवर्सिफिकेशन रखे. डायवर्सिफिकेशन से मतलब है कि आपको सिर्फ एक ही स्कीम में सारा पैसा नहीं लगाना चाहिए. आपको गोल्ड, प्रॉपर्टी, सरकारी स्कीम के साथ-साथ शेयर मार्केट में भी पैसे लगाने चाहिए.अगर आप अपना सारा पैसा सिर्फ एक ही जगह निवेश करते हैं, तो जोखिम ज्यादा होता है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

5. पेआउट स्ट्रेटजी नहीं बनाई तो बाद में होगा पछतावा
रिटायरमेंट लाइफ के लिए सेविंग और इंवेस्टमेंट ही काफी नहीं होता. आपको अपने लिए पेआउट स्ट्रैटजी भी बनाना होगा.आपको स्ट्रैटजी नहीं बनाई, तो पैसे बेतरतीब तरीके से निकलते जाएंगे और खर्च होते जाएंगे. ऐसे में रिटायरमेंट फंड एक दो साल में खत्म हो जाएगा.

6.ज्यादा कर्ज लेकर बैठ जाना
टेंशन फ्री रिटायरमेंट तब तक नहीं मिलेगा, जब तक आपके सिर पर लोन का बोझ है. आपको अपना होम लोन, कार लोन या पर्सनल लोन टाइम से खत्म करने की कोशिश करनी होगी. इसके लिए पार्शियल पेमेंट या लोन प्री-क्लोज़र का ऑप्शन चुन सकते हैं.

7.पति-पत्नी के बीच तालमेल न होना
अगर आप शादीशुदा हैं. दोनों वर्किंग हैं और रिटायरमेंट प्लानिंग कर रहे हैं, तो आपके बीच तालमेल होना चाहिए. जरूरी है कि आप दोनों के खर्च और बचत के बीच बैलेंस बना रहे. एक बचाने वाला और दूसरा हद से ज्यादा खर्च करने वाला हो, तो फंड बनाने में मुश्किलें आएंगी ही.

8.अपने प्लान को रिव्यू करना जरूरी
आमतौर पर लोग रिटायरमेंट की प्लानिंग तो बना लेते हैं, लेकिन इसपर अमल नहीं कर पाते और न ही इसे रिव्यू करते हैं. जिंदगी हर दिन बदल रही है. आज जो आपने प्लान बनाया है. 10 या 20 साल में वैसा ही होगा… ये कतई जरूरी नहीं है. इसलिए जैसे-जैसे जिंदगी में उतार-चढ़ाव आए आपको अपनी प्लानिंग का रिव्यू भी करना चाहिए. ताकि कमियों पर काम किया जा सके.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Business Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.