
Anjali Karmakar
बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से मास कॉम में मास्टर्स डिग्री. 12 साल से जर्नलिज्म की फील्ड में एक्टिव. पॉलिटिक्स, इंटरनेशनल न्यूज, बिजनेस और स्पोर्ट्स में खास दिलचस्पी. दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर, ... और पढ़ें
आधार कार्ड देश की सबसे बड़ी आइडेंटिटी सर्विस है. 130 करोड़ से ज्यादा लोगों का आधार कार्ड बन चुका है. यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) आधार कार्ड जारी करती है.UIDAI जरूरत पड़ने पर आपको आधार कार्ड में डेटा अपडेट करने की परमिशन भी देती है. आधार कार्ड में कोई भी बदलाव करना हो, तो इसके लिए मोबाइल नंबर जरूरी होता है. आपको मोबाइल नंबर पर ही आए OTP के जरिए जानकारी अपडेट होती है. साथ ही मोबाइल OTP से ही बैंक अकाउंट, सरकारी सब्सिडी, इनकम टैक्स वेरिफिकेशन और डिजिटल सर्विसेज जैसे डिजीलॉकर तक एक्सेस मिलता है.
अभी तक आधार कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट करने के लिए हमें आधार एनरोलमेंट सेंटर जाना पड़ता था. इस प्रोसेस में समय भी लगता था, लेकिन अब UIDAI डिजिटल तरीके से इसे आसान बनाने जा रहा है. अब आप आधार ऐप के जरिए घर बैठे ही अपना मोबाइल नंबर अपडेट कर सकते हैं.
मोबाइल नंबर बदलने के लिए डॉक्यूमेंट की जरूरत नहीं
UIDAI के मुताबिक,AADHAAR ऐप के जरिए आधार में अपडेटेशन का प्रोसेस काफी सिंपल है. इसके लिए कोई डॉक्यूमेंट या फिजिकल विजिट की जरूरत नहीं है. अगर आपने अपने मोबाइल पर ऐप डाउनलोड नहीं किया है, तो इसे डाउनलोड करके सेटअप करना होगा.
सेटअप का प्रोसेस
अब जानिए ऐप से मोबाइल नंबर अपडेट करने का प्रोसेस
अब एक ही फोन पर रख सकते हैं 5 आधार
एक महीने पहले UIDAI ने आधार कार्ड का नया मोबाइल ऐप लॉन्च किया था. इसमें यूजर एक ही फोन में 5 लोगों के आधार रख सकते हैं. इसमें आधार की सिर्फ वही जानकारी शेयर करने का ऑप्शन है, जो जरूरी होते हैं. इस ऐप में आप UPI में जिस तरह स्कैन कर पेमेंट करते है, उसी तरह आधार डिटेल्स शेयर कर सकते हैं. इस ऐप को ज्यादा सिक्योर बनाने के लिए इसमें फेस ऑथेंटिकेशन जैसे फीचर्स जोड़े गए हैं.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Business Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.