
Anjali Karmakar
बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से मास कॉम में मास्टर्स डिग्री. 12 साल से जर्नलिज्म की फील्ड में एक्टिव. पॉलिटिक्स, इंटरनेशनल न्यूज, बिजनेस और स्पोर्ट्स में खास दिलचस्पी. दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर, ... और पढ़ें
आज के समय में आधार कार्ड आपके आईडी प्रूफ के साथ-साथ सबसे जरूरी डॉक्यूमेंट बन गया है. एक सिम कार्ड खरीदने से लेकर बैंक में अकाउंट खुलवाने, स्कूल-कॉलेज में एडमिशन लेने और बिजनेस के लिए आधार कार्ड की जरूरत पड़ती है. यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया 12 डिजिट वाला आधार कार्ड जारी करता है. भारत में 95% से ज्यादा नागरिकों का आधार कार्ड है. इसमें आपका सारा बायोमेट्रिक डेटा, नाम, पता, जन्मतिथि वगैरह की जानकारी रहती है.इसी कार्ड से सरकारी सुविधाओं का फायदा भी लिया जा सकता है.
UIDAI जरूरत पड़ने पर आपको आधार में अपडेशन या चेंजेस की परमिशन देता है. लेकिन इसकी लिमिट भी तय की गई है. आइए जानते हैं आप अपने आधार कार्ड में कौन सी जानकारी कितनी बार अपडेट कर सकते हैं:-
आधार में कितनी बार चेंज कर सकते हैं सरनेम?
UIDAI के मुताबिक, एक आधार कार्ड होल्डर को अपने आधार कार्ड में नाम बदलने की सुविधा पूरी जिंदगी में सिर्फ 2 बार ही दी जाती है. शादी के बाद अक्सर लड़कियां अपना सरनेम बदलती हैं. हालांकि, जरूरी नहीं है कि शादीशुदा लड़कियों को आधार कार्ड में भी अपना सरनेम अपडेट करना पड़े. वो चाहे तो अपने डॉक्यूमेंट में शादी के पहले वाला सरनेम ही जारी रख सकती हैं.
बस एक बार ही चेंज कर सकते हैं DOB डिटेल
अगर अपने जन्म की तारीख यानी डेट ऑफ बर्थ बदलना या करेक्शन करना चाहते हैं, तो इसका मौका सिर्फ एक बार ही मिलेगा. यानी आप अपनी जिंदगी में सिर्फ एक बार ही आधार कार्ड पर अपना डेट ऑफ बर्थ चेंज, अपडेट या मॉडिफाई करा सकेंगे.
जेंडर भी एक ही बार चेंज करने का मिलता है मौका
यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया आपको आधार कार्ड में जेंडर (महिला या पुरुष) बदलने की परमिशन भी देता है. अगर आप आधार कार्ड में अपना जेंडर अपडेट करना चाहते हैं, तो ऐसा लाइफटाइम सिर्फ 1 बार ही किया जा सकेगा.
मोबाइल नंबर कितनी बार बदल सकते हैं?
अब आधार कार्ड से मोबाइल नंबर को लिंक करना बहुत ही जरूरी हो चुका है. आपको आधार से जुड़ा कोई भी काम करना है, तो OTP वेरिफिकेशन आपको लिंक मोबाइल नंबर पर भी जाएगा. लिहाजा अगर हमने अपना मोबाइल नंबर बदला है, तो इसे आधार में अपडेट करना बहुत ही जरूरी है. UIDAI की तरफ से आधार से लिंक मोबाइल नंबर को आप कितनी भी बार बदल सकते हैं. इसकी कोई लिमिट सेट नहीं की गई है.
एड्रेस बदलने की नहीं है कोई लिमिट
अक्सर हम काम के सिलसिले में एक शहर से दूसरे शहर मूव करते हैं. किरायेदार के मामले में तो हर दो या तीन साल में घर शिफ्ट करना आम बात होती है. ऐसे में UIDAI आपको आधार में एड्रेस चेंज करने की परमिशन भी देता है. आधार में एड्रेस अपडेट करने के लिए कोई लिमिट नहीं है. यानी आप अपनी ज़रूरत के हिसाब से एड्रेस बदल सकते हैं.
कौन सा अपडेशन ऑनलाइन होगा और कौन सा ऑफलाइन?
अपने घर का पता, नाम, जन्मतिथि या जेंडर में अपडेट करना है तो इसे आसानी से ऑनलाइन किया जा सकता है. वहीं अगर आपको अपने आधार कार्ड में मोबाइल नंबर बदलना है या बायोमेट्रिक डिटेल अपडेट जैसे फिंगरप्रिंट, फोटो चेंज करना है, तो इसके लिए आधार इनरोलमेंट सेंटर जाना होगा. ये काम ऑनलाइन नहीं होंगे.
लिमिट से ज्यादा बार बदलाव के लिए क्या करना होगा?
अगर आप नाम, जन्मतिथि और जेंडर को कई बार बदलना चाहते हैं तो यह संभव है. हालांकि, यह तभी होगा जब कोई अपवाद की स्थिति होगी. आपको इसके लिए आपको आधार के क्षेत्रीय कार्यालय या फिर help@uidai.gov.in. को ईमेल करना होगा. फिर आपको इसका कारण बताना होगा कि आप इसे क्यों करना चाहते हैं. इसके बाद इससे संबंधित डिटेल्स और उसका प्रूफ देना होगा. आधार का क्षेत्रीय कार्यालय इसका ड्यू डिलिजेंस करेगा. अगर उसे लगा कि आपकी अपील सही है तो फिर क्षेत्रीय कार्यालय इसके लिए मंजूरी देगा. अगर आपकी अपील सही नहीं लगी तो फिर मंजूरी नहीं मिलेगी.
देना होता है चार्ज
आधार पर कोई चेंजेस करने के लिए आपको एक छोटा सा चार्ज भी देना होता है. जैसे बायोमैट्रिक अपडेट के लिए आपको 100 रुपये देने होंगे, जबकि डेमोग्राफिक अपडेट के लिए 50 रुपये चार्ज देना होगा. आधार को कलर में डाउनलोड करने के लिए 30 रुपये का चार्ज देना होगा.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Business Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.