Gold-Silver Price Today: सस्ता हुआ सोना, चांदी की कीमत में भी आई गिरावट, कहीं ये वजह तो नहीं...

Gold-Silver Price Today: वायदा बाजार में सोना सस्ता हुआ है तो वहीं, चांदी की कीमत में भी गिरावट आई है. इसके पीछे कहीं कोरोना वैक्सीन वजह तो नहीं, जानिए...

Written by: Kajal Kumari Edited by: Kajal Kumari
Updated: December 2, 2020, 1:59 PM IST

Gold Price Today 02 December 2020: मंगलवार को सोने और चांदी की कीमतों (Gold, Silver prices) में अच्छी तेजी देखने को मिली थी. लेकिन आज इनकी कीमतों में हल्की गिरावट दर्ज की गई है. घरेलू वायदा बाजार में बुधवार सुबह सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट देखी गई है. एमसीएक्स एक्सचेंज पर पांच फरवरी, 2021 वायदा के सोने का भाव बुधवार सुबह 176 रुपये की गिरावट के साथ 48,391 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखाई दिया. इसके अलावा वैश्विक बाजार में भी बुधवार सुबह सोने की हाजिर और वायदा कीमतों में गिरावट देखने को मिली.

सोने की तरह ही चांदी की वायदा कीमतों में भी बुधवार सुबह गिरावट देखने को मिली. जहां एमसीएक्स पर बुधवार सुबह पांच मार्च, 2021 वायदा की चांदी की कीमत 0.88 फीसद या 559 रुपये की गिरावट के साथ 62,639 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करती दिखाई दी. वहीं, पांच मई, 2021 वायदा की चांदी की कीमत इस समय 0.68 फीसद या 434 रुपये की गिरावट के साथ 63,499 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करती देखी गई. इसके अलावा वैश्विक बाजार में भी चांदी की वायदा और हाजिर दोनों कीमतों में गिरावट देखने को मिली.

कहीं ये वजह तो नहीं…

कोरोना वैक्सीन को लेकर लगातार आ रही पॉजिटिव खबरों से सोने और चांदी की कीमतों पर दबाव बन रहा है. अमेरिका में कोरोना वैक्सीन लोगों तक जल्द जल्द पहुंचाने की खबरों ने कीमतों पर और दबाव बनाया. कंपनियां के बीच अथॉरिटी के सामने अपनी अपनी वैक्सीन की मंजूरी के लिए होड़ लगने से भी सेंटीमेंट्स खराब हुए हैं.

स्पॉट मार्केट में दिल्ली में सोना 45 रुपये महंगा होकर 48273 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि चांदी 407 रुपये महंगी हुई है, दिल्ली में इसका भाव 59380 रुपये प्रति 10 ग्राम है.

Gold Rate Global Market में गिरे
स्पॉट ग्लोबल मार्केट में भी सोना हल्की कमजोरी के साथ 1813.75 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करता दिख रहा है. इसके पहले सत्र में अंतर्राष्ट्रीय गोल्ड में 2 परसेंट की तेजी दिखाई दी थी. अंतर्राष्ट्रीय वायदा बाजार में गोल्ड 1816.90 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करता दिख रहा है. चांदी में आधा परसेंट की गिरावट दिख रही है, भाव 23.89 प्रति औंस पर हैं.

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Business Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.