Adani-Hindenburg Saga: कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने RBI और सेबी प्रमुखों से अडानी समूह के मामले की जांच के लिए किया आग्रह

Adani-Hindenburg Saga: कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने अडानी समूह के मामले में RBI और सेबी प्रमुखों से जांच के लिए आग्रह किया है. रमेश ने सेबी प्रमुख को लिखे पत्र में कहा कि अडाणी समूह के खिलाफ लगे आरोपों से परेशान हैं.

Published: February 15, 2023, 11:42 AM IST

Adani-Hindenburg Saga: कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने भारतीय प्रतिभूति विनिमय बोर्ड (सेबी) और रिजर्व बैंक से आग्रह किया है कि वे अडाणी समूह से खिलाफ लगे आरोपों की जांच कराएं.

जयराम रमेश ने रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास और सेबी प्रमुख माधवी पूरी बुच को पत्र लिखकर यह आग्रह किया है. कांग्रेस नेता ने यह पत्र ट्विटर पर साझा किये हैं.

दास को लिखे पत्र में रमेश ने आग्रह किया कि रिजर्व बैंक को सुनिश्चित करना चाहिए कि अडाणी समूह पर मौजूदा कर्ज और भविष्य में मिलने वाले कर्ज के चलते भारत की बैंकिंग प्रणाली अस्थिर न हो जाए.

उन्होंने आग्रह किया, “रिजर्व बैंक दो पहलुओं की जांच कराये. पहला यह कि अडाणी समूह का कुल कितना कर्ज भारतीय बैंकिंग प्रणाली से जुड़ा है और दूसरा यह कि अडाणी समूह ने इसको लेकर क्या प्रत्यक्ष और परोक्ष गारंटी दी कि विदेशी कर्ज नहीं मिलने पर भारतीय बैंक उसे प्रोत्साहन देंगे.”

उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि विदेशी वित्त के स्थान पर कोई भारतीय बैंक पैसा नहीं लगाएं.

रमेश ने सेबी प्रमुख को लिखे पत्र में कहा कि अडाणी समूह के खिलाफ लगे आरोपों से परेशान हैं.

उनका कहना है कि कई भारतीय कानूनों के उल्लंघन की आशंका के साथ यह उन सब बातों के खिलाफ जाता है जिनके लिये सेबी है.

उन्होंने कहा, “हम आपसे आग्रह करते हैं कि आप जांच कराएं और इसको लेकर पूरी पारदर्शिता सुनिश्चित करें कि अडाणी समूह की कंपनियो में कौन निवेश कर रहा है.”

(Input-Bhasha)

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Business Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.