FIFA वर्ल्ड कप के बाद अब दिखेगा T 20 का एक्शन! Zee Group ने हासिल किए भारत-जिम्बाब्वे सीरीज के ब्रॉडकास्ट राइट्स
ZEE ने कहा कि भारत का जिम्बाब्वे दौरा जिम्बाब्वे क्रिकेट के सबसे बड़े अंतरराष्ट्रीय आयोजनों में से एक माना जाता है. ऐसे में इस सीरीज के प्रसारण से दुनिया भर में करोड़ों दर्शकों तक पहुंच बनाने का अवसर मिलेगा.
हिंदी दर्शक Unite8 Sports 1 और Unite8 Sports 1 HD पर भारत-जिम्बाब्वे T2 सीरीज का लुत्फ उठा सकेंगे.
ज़ी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (ZEEL) खेल जगत में अपनी मौजूदगी को बढ़ा रहा है. FIFA वर्ल्ड कप 2026 के एक्सक्लूसिव ब्रॉडकास्ट राइट्स हासिल करने के बाद अब ZEE T20 क्रिकेट का रोमांच भी दिखाएगा. ZEEL ने जुलाई 2026 में होने वाली भारत-जिम्बाब्वे T2 सीरीज का एक्सक्लूसिव ब्रॉडकास्ट राइट्स हासिल किया है. इन मैचों का सीधा प्रसारण ZEE के Unite8 Sports चैनल पर किया जाएगा.
ज़ी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (ZEEL) के मुताबिक, हिंदी दर्शक Unite8 Sports 1 और Unite8 Sports 1 HD पर भारत-जिम्बाब्वे T2 सीरीज का लुत्फ उठा सकेंगे. इंग्लिश कमेंट्री के साथ मैचों का प्रसारण Unite8 Sports 2 और Unite8 Sports 2 HD पर होगा.
कंपनी का कहना है कि यह सौदा उसके स्पोर्ट्स पोर्टफोलियो को और मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. जिम्बाब्वे क्रिकेट के साथ यह साझेदारी कंपनी को क्रिकेट और फुटबॉल जैसे लोकप्रिय खेलों में अपनी पकड़ मजबूत करने में मदद करेगी. मौजूदा समय में कंपनी के पास IL T20 जैसे क्रिकेट टूर्नामेंट और FIFA World Cup 2026 जैसी बड़ी स्पोर्ट्स प्रॉपर्टी मौजूद हैं.
कंपनी ने जारी किया बयान
इस मौके पर ज़ी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड में चीफ बिजनेस ऑफिसर (Unite8 Sports) बवेश जनावलेकर ने कहा,"हमें दर्शकों के लिए भारत के जिम्बाब्वे दौरे को लेकर बेहद खुशी है. हम लगातार Unite8 Sports को प्रीमियम ग्लोबल स्पोर्ट्स के लिए एक मजबूत और आकर्षक प्लेटफॉर्म के रूप में डेवलप कर रहे हैं. यह अधिग्रहण हमारे व्यापक रणनीतिक लक्ष्य का हिस्सा है, जिसके तहत हम एक विविधतापूर्ण स्पोर्ट्स पोर्टफोलियो तैयार कर रहे हैं. हम अपने विभिन्न प्लेटफॉर्म्स के जरिए दर्शकों को बेहतरीन और रोमांचक खेल अनुभव प्रदान करना जारी रखेंगे. जिम्बाब्वे क्रिकेट के साथ दीर्घकालिक साझेदारी की उम्मीद करते हैं.”
स्पोर्ट्स बिजनेस के विस्तार पर फोकस
कंपनी के अनुसार, पिछले कुछ समय में उसने अपने स्पोर्ट्स बिजनेस के विस्तार पर खास ध्यान दिया है. क्रिकेट और फुटबॉल जैसे खेलों के बड़े आयोजनों के अधिकार हासिल करके वह भारतीय दर्शकों को विश्वस्तरीय खेल सामग्री उपलब्ध कराने की दिशा में काम कर रही है. भारत के जिम्बाब्वे दौरे के प्रसारण अधिकार हासिल करना इसी रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें