Air India Free Refund Ticket Reshchedule Offers Amid Indigo Crisis
इंडिगो संकट के बीच Air India का बड़ा ऑफर, सस्ते टिकट के साथ कैंसिल-रीशेड्यूलिंग पर फुल रिफंड
Air India Offers: टाटा ग्रुप की एयरलाइन एयर इंडिया ने इंडिगो संकट के बीच यात्रियों को राहत देने के लिए फुल फ्लेक्सिबिलिटी की सुविधा शुरू की है. अब यात्री बिना किसी शुल्क के टिकट बदल या कैंसिल कर सकते हैं.
Indigo Airlines Crisis: देशभर में इंडिगो की फ्लाइट्स में हुई समस्या के बाद यात्रियों की मुश्किलें लगातार बढ़ रही हैं. एयरपोर्ट पर फंसे यात्रियों की संख्या हजारों में है, टिकट की कीमतें आसमान छू रही हैं और कई लोगों की यात्रा योजना पूरी तरह प्रभावित हो गई है. इस बीच, टाटा ग्रुप की एयरलाइन एयर इंडिया ने यात्रियों के लिए राहत भरी खबर दी है.
एयर इंडिया ने घोषणा की कि अब यात्री अपनी टिकट को बिना किसी अतिरिक्त चार्ज के रीशेड्यूल या कैंसिल कर सकते हैं और वह भी फुल रिफंड के विकल्प के साथ. यह निर्णय खास तौर पर इंडिगो की तकनीकी और ऑपरेशनल परेशानियों के समय आया है, जिसने पूरे एविएशन सेक्टर में उथल-पुथल मचा दी थी. ऐसे में एयर इंडिया का यह कदम यात्रियों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है.
एयरफेयर में कोई अतिरिक्त बढ़ोतरी नहीं
एयर इंडिया ने यह भी बताया कि उसने और उसकी सब्सिडियरी एयर इंडिया एक्सप्रेस ने 4 दिसंबर 2025 से सभी नॉन-स्टॉप घरेलू फ्लाइट्स में इकोनॉमी क्लास के किराए को कैप कर दिया है. इसका मतलब यह है कि अचानक बढ़ी हुई डिमांड या आपूर्ति के कारण एयरफेयर में कोई अतिरिक्त बढ़ोतरी नहीं होगी.
इंडिगो संकट के चलते एयर किराए में हुई अचानक वृद्धि को रोकने के लिए यह कदम बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है. इसके साथ ही, दोनों एयरलाइंस ने नागरिक उड्डयन मंत्रालय द्वारा जारी एयरफेयर कैप नियमों का पालन करना भी शुरू कर दिया है. मंत्रालय ने स्पष्ट किया था कि कोई भी ओवरप्राइसिंग स्वीकार्य नहीं होगी.
यात्रियों को मिली फुल फ्लेक्सिबिलिटी
एयर इंडिया ने उन यात्रियों के लिए एक विशेष वन-टाइम वेवर लागू किया है जिन्होंने 4 दिसंबर तक टिकट बुक कर ली थी और 15 दिसंबर 2025 तक यात्रा की योजना बनाई थी. इन यात्रियों को अब अपनी यात्रा किसी भी अन्य तारीख पर शिफ्ट करने पर कोई रीशेड्यूलिंग शुल्क नहीं देना होगा.
वहीं, अगर कोई यात्री अपनी यात्रा रद्द करना चाहता है, तो उसे 100% रिफंड मिलेगा, बिना किसी कैंसिलेशन चार्ज के. यह सुविधा केवल 8 दिसंबर 2025 तक किए गए बदलावों और कैंसिलेशन पर ही लागू होगी.
Add India.com as a Preferred Source
हालांकि, यदि नए टिकट का किराया पहले से अधिक है, तो यात्रियों को केवल उस अंतर का भुगतान करना होगा. इस कदम से एयर इंडिया ने फंसे हुए यात्रियों को काफी राहत दी है और इंडिगो संकट के बीच उन्हें यात्रा में आसानी प्रदान की है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Business Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.