एक बड़ी निजी सामान्य बीमा कंपनी की पहली महिला प्रमुख अनामिका रॉय राष्ट्रवर ने हाल ही में इफको टोक्यो जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड से इस्तीफा दे दिया है. राष्ट्रवर को पिछले साल इफको टोक्यो जनरल के प्रबंध निदेशक और सीईओ के रूप में नियुक्त किया गया था. उस समय कंपनी ने कहा था कि वह भारत में एक बड़ी निजी क्षेत्र की सामान्य बीमा कंपनी की पहली महिला एमडी और सीईओ थीं.
आईएएनएस द्वारा संपर्क किए जाने पर राष्ट्रवर ने कंपनी छोड़ने की पुष्टि की. जानकारी के अनुसार कंपनी ने अपने वित्तीय सलाहकार एच.ओ सूरी को प्रबंध निदेशक और सीईओ नियुक्त किया है.
सूरी के लिंक्डइन पेज पर अक्टूबर 2021 से बीमाकर्ता के एमडी और सीईओ अपडेट किया गया है. इफको टोकियो जनरल इंडियन फार्मर्स फर्टिलाइजर को-ऑपरेटिव लिमिटेड (इफको) और टोकियो मरीन ग्रुप के बीच एक संयुक्त उद्यम है.
कंपनी में इफको की 51 फीसदी हिस्सेदारी है और शेष 49 फीसदी टोकियो मरीन ग्रुप के पास है.
(With IANS Inputs)
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Business Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.