

नई दिल्ली, 16 जनवरी | अनुपम श्रीवास्तव को सरकार नियंत्रित दूरसंचार कम्पनी-भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) का प्रमुख व प्रबंध निदेशक चुना गया है। बीएसएनएल ने एक बयान में कहा कि अनुपम की नियुक्ति 15 जनवरी से मान्य होगी। वह पांच साल या फिर 60 साल की उम्र पूरी होने तक इस पद पर बने रहेंगे। अनुपम ने पदभार सम्भाल लिया है। पदभार ग्रहण करने के बाद अनुपम ने कहा, “सरकार टेलीकॉम सर्विसेज के माध्यम से उन लोगों तक पहुंचना चाहती है, जो अब तक इस सेवा से जुड़े नहीं हैं। बीएसएनल प्रबंध निदेशक के तौर पर मेरी प्राथमिकता सरकार के इस प्रयास को सफल बनाना होगा। इस दौरान हमारी कम्पनी कम दरों पर सेवाएं उपलब्ध कराते हुए मुनाफा कमाने का प्रयास करेगी।”
कम्पनी के इस सर्वोच्च पद पर आसीन होने से पहले अनुपम बीएसएनएल में निदेशक (कंज्यूमर मोबिलिटी ) पद पर कार्यरत थे। वह जोधपुर, अजमेर और जयपुर में वरिष्ठ महाप्रबंधक पद पर काम कर चुके हैं।
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Business Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.