Are Old 500 1000 Rupee Notes Still Being Exchanged What Are The Rbi Rules Not Get Caught In The Trap Of A Counterfeit Gang
क्या अब भी बदले जा रहे 500-1000 के पुराने नोट? RBI का क्या है नियम, कहीं फर्जी गैंग के चक्कर में न फंस जाएं आप!
केन्द्र सरकार, 500-1000 के पुराने नोट के लीगल टेंडर खत्म कर चुकी है. अब अगर लोगों के घर में पुरानी किताबों से 500 और 1000 के पुराने रुपये मिलते हैं तो इन नोटों का कोई मोल नहीं है. वहीं, लोग 2000 के नोटों को अब भी RBI द्वारा तय किए गए 19 कार्यलयों पर जाकर बदलवा सकते हैं.
500 और 1000 रुपये के पुराने नोट अब बंद हो चुके हैं. ऐसे में कई लोगों के पास अब भी पुराने 500 और 1000 रुपये के नोट निकल रहे हैं. कई जगहों पर कुछ लोग बंद हो चुके 500 और 1000 रुपये के पुराने नोट बदलने का दावा कर रहे हैं. दिल्ली पुलिस ने भी हाल में ही शालीमार बाग मेट्रो स्टेशन के नजदीक से 3.5 करोड़ के पुराने नोटों का एक बड़ा जखीरा पकड़ा है. पकड़े गए आरोपी, शालीमार मेट्रो स्टेशन के पास पुराने नोट को बदलने का झांसा देकर लोगों से ठगी कर थे. इन लोगों का दावा था कि अब भी पुराने नोटों को बदला जा सकता है. लेकिन सच में क्या ऐसा मुमकिन है? आइये जानते हैं…
क्या अभी बदले जा सकते हैं 500 और 1000 रुपये के पुराने नोट?
नियमों के मुताबिक, अब 500 और 1000 के पुराने नोट नहीं बदले जा सकते हैं. RBI के मुताबिक, नवंबर 2016 में नोटबंदी (Demonetisation) के बाद 500 और 1000 रुपये के पुराने नोट अब वैध नहीं (Not Legal Tender) हैं. अगर आपके पास ये नोट है, तो अब इसका कोई मोल नहीं है. ये अब केवल कागज के पेपर है. ऐसे में लोगों को सावधान रहने की जरूरत है कि कहीं अगर इन नोटों को बदलने की बात कही जा रही है, तो वह भ्रामक है और पूरा ठगी का मामला है.
PIB ने किया फैक्ट चेक
केंद्र सरकार की सूचना एजेंसी PIB (Press Information Bureau) ने भी इस संबंध में, सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट को भ्रामक बताया था. इस पोस्ट में दावा किया गया था कि RBI ने 500 और 1000 रुपये के पुराने नोट बदलने के लिए नए नियम जारी किए हैं और लोगों को अपने 500 और 1000 रुपये के पुराने नोटों को बदलने का आखिरी मौका दिया जा रहा है. PIB ने इस दावे को फर्जी (Fake Claim) बताया है. PIB के मुताबिक इन नंबरों को वापस लेने की प्रक्रिया भी बंद कर दी गई है. ऐसे में लोगों को इस तरह के दावे से सावधान रहने की जरूरत है.
2000 रुपये के नोटों की वर्तमान स्थिति
वहीं, केंद्र सरकार ने मई 2023 में 2,000 रुपये के नोट बंद किए थे, लेकिन इसके लीगल टेंडर बनाए रखा गया था. पहले, इन नोटों को बैंकों में जमा करने या बदलने की सुविधा 7 अक्टूबर, 2023 तक सभी बैंक शाखाओं में उपलब्ध थी. वहीं, 2000 के नोट को पूरी तरह बंद किए जाने के बाद इस नोट को बदलने की सुविधा RBI के 19 कार्यालयों तक सीमित कर दी गई है. ये नोट अहमदाबाद, बेंगलुरु, भोपाल, चेन्नई, नई दिल्ली, मुंबई और पटना सहित RBI के 19 निर्गम कार्यालयों में बदले जा सकते हैं.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Business Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.