By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Business Hindi
- Au Small Finance Bank Shopping Dhamaka Au Small Finance Bank Gives Discount On Processing Fees And Cashback Offer
AU Small Finance Bank Shopping Dhamaka: लोन प्रोसेसिंग शुल्क पर पूरी छूट, शॉपिंग पर कैशबैक और आकर्षक डिस्काउंट
AU Small Finance Bank Shopping Dhamaka: AU स्माल फायनेंस बैंक लोन प्रोसेसिंग शुल्क पर पूरी छूट के साथ शॉपिंग पर कैशबैक और आकर्षक डिस्काउंट प्रदान कर रहा है.
AU Small Finance Bank Shopping Dhamaka: एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक (AU Small Finance Bank) ने इस त्योहारी सीजन में अपने ग्राहकों के लिए पूरे देश में महात्योहार योजना का ऐलान किया है. एयू शॉपिंग धमाका (AU Shopping Dhamaka) योजना 4 अक्टूबर, 2021 से शुरू हो चुकी है और 7 नवंबर, 2021 तक चलेगी. इस दौरान एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक के डेबिट और क्रेडिट कार्ड (Debit and Credit Card) के जरिए शॉपिंग करने वालों को आकर्षक छूट और कैशबैक (Attractive Discount and Cashback) मिलेगा. इसके अलावा 7 नवंबर तक कार लोन (Car Loan), होम लोन (Home Loan) और गोल्ड लोन (Gold Loan) लेने वालों को भी फायदा मिलेगा.
स्माल फायनेंस बैंक द्वारा जारी किए गए बयान के मुताबिक, इस धमाके के तहत एयू बैंक डेबिट और क्रेडिट कार्ड पर डिस्काउंट व कैशबैक की पेशकश के लिए शॉपिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स, ट्रैवेल, डायनिंग, वेलनेस जैसी विभिन्न श्रेणियों में 500+ ब्रांड्स के साथ साझेदारी की है. 700 से अधिक अति-स्थानीय व्यापारियों से गठजोड़ के साथ ये योजनाएं अमेजॉन, मिन्त्रा, यात्रा, मेकमाईट्रिप, जियोमार्ट, डॉमिनोज, ओला, बिगबास्केट, ओप्पो, रियलमी, क्रोमा, इजीडाइनर आदि पर उपलब्ध हैं.
- गोल्ड लोन के लिए प्रोसेसिंग फीस पर 100 फीसदी की छूट ( 2 लाख रुपये और इससे ऊपर के मूल्य के लोन के लिए)
- एग्री लोन के लिए प्रोसेसिंग फीस में 0.20 फीसदी की छूट
- सिक्योर्ड बिजनेस लोन पर प्रोसेसिंग फीस में 0.50 फीसदी की छूट
- वेहिकल लोन की प्रोसेसिंग फीस पर 50 फीसदी की छूट
- कार और होम लोन पर आकर्षक ब्याज दरों की पेशकश
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Business Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें