By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Business Hindi
- Auto Expo 2016 Maruti Suzuki Vitara Might Launch In 2016
Maruti Suzuki Auto Expo 2016 में लॉन्च करेगी अपनी नई कॉम्पैक्ट एसयूवी 'विटारा ब्रेजा'
इस कार की कीमत 7 सेर 8 लाख हो सकती है।
मारुती सुजुकी भारत की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी है। सुनने में आरहा है की मारुती सुजुकी अपनी नई गाड़ी कॉम्पैक्ट एसयूवी ‘विटारा ब्रेजा’ को लॉन्च करने वाली है। वहीं कहा यह भी जा रहा है की मारुति इसे फरवरी में हो रहे दिल्ली ऑटो एक्सपो- 2016 में लॉन्च करने के तयारी में है। मारुती सुजुकी कंपनी अपने इस नई प्रोडक्ट को पेट्रोल और डीजल दोनों वैरिएंट में उतरने की तैयारी में है।
हर साल की तरह इस साल भी बहुत सी बड़ी कंपनी अपने नई कार को लॉन्च करने की तैयारी में है। वहीं ऑटो एक्स्पो 2016 में लॉन्च होने वाली इस कार की फीचर की बात करें तो यह कार पेट्रोल और डीजल दोनों वैरिएंट में होगी। कहा जा रहा है की 1.2 लीटर पेट्रोल और 1.3 लीटर डीजल का ऑप्शन दिया जाएगा। आपको बता दें की कंपनी ने अब तक इस बात की कोई पुष्टि नहीं की है। यह भी पढ़ें: Maruti Auto Expo 2016 में शोकेस करेगी अपनी नई 7 सीटर Wagon R
मारुती सुजुकी अपनी नई गाड़ी कॉम्पैक्ट एसयूवी ‘विटारा ब्रेजा’ का मार्किट में सीधा मुकाबला फोर्ड की इकोस्पोर्ट से है। वहीं इस गाड़ी के दूसरे कॉम्पिटेटर की बात करे तो महिंद्रा की टीयूवी300 से होगा। आपको बता दें की इन गाड़ियों की कीमत 7 से 14 लाख के बीच में है। इन करो की कीमत देख कर मार्किट विशेसग्य यह कह रहे है की इस कार की कीमत 7 सेर 8 लाख हो सकती है।
वही आपको बता दें की ऑटो एक्स्पो 2016 में कई बड़ी कंपनी अपनी नयी कार्स की मॉडल्स को पेश करेंगी। वही भारत की जानीमानी कंपनी मारुती सुजुकी अपना नया 7- सीटर Wagon R दिल्ली ऑटो एक्स्पो 2016 में शोकेस कर सकती है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक कार के उत्पादन के लिये तैयार मॉडल खुलासा नहीं किया है। ये गाड़ी MPV सेगमेंट में लॉन्च की जाएगी जिसकी लंबाई मौजूदा हैचबैक मॉडल से 101mm ज्यादा होगी। हालांकि, कार को पुराने प्लेटफॉर्म पर ही तैयार किया जाएगा लेकिन लुक के मामले में ये थोड़ी अलग होगी। वहीं भारतीय बाजार में शायद यह कार इस साल के मध्य में लॉन्च होने की उम्मीद की जा रही है।
Also Read:
-
Auto Expo attracted 71k Viewers | ऑटो एक्सपो को मिले 71 हजार दर्शक
-
Auto Expo 2016 will be open for public from today । Auto Expo 2016: इन 10 गाड़ियों को ना करें मिस, पब्लिक के लिए खोला गया आज से आटो एक्सपो
-
Auto Expo 2016: View pics of Cars, Bikes unveiled today | ऑटो एक्सपो 2016: पहले दिन रही इन गाडियों की धूम (देखिये तस्वीर)
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Business Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें