By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Business Hindi
- Auto Sales Data Siam Auto Sales Data In November Increases By 13 Per Cent
Auto sales data: SIAM ने जारी किया आंकड़ा, नवंबर माह में 13 फीसदी बढ़ी वाहनों की बिक्री
सियाम द्वारा जारी ऑटो सेल्स डेटा में बताया गया है कि नवंबर माह में वाहनों की बिक्री 13 फीसदी बढ़ी है.
Auto sales data: ऑटो उद्योग संगठन (Society of Indian Automobile Manufacturers) ने शुक्रवार को घरेलू यात्री वाहनों की थोक बिक्री का आंकड़ा जारी किया. आंकड़े जारी करते हुए SIAM ने बताया कि त्योहारी मांग बढ़ने से नवंबर में घरेलू यात्री वाहनों की थोक बिक्री 12.73 फीसदी बढ़कर 2,85,367 इकाई हो गई, जो एक साल पहले की समान अवधि में 2,53,139 इकाई थी. सोसायटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (सियाम) के ताजा आंकड़ों के अनुसार नवंबर 2020 में दोपहिया वाहनों की बिक्री 13.43 फीसदी बढ़कर 16,00,379 इकाई हो गई.
पिछले साल नवंबर माह के आंकड़े
एक साल पहले की समान अवधि में यह आंकड़ा 14,10,939 इकाई था. इस दौरान मोटरसाइकिल की बिक्री 14.9 फीसदी बढ़कर 10,26,705 इकाई हो गई, जबकि स्कूटर की बिक्री में 9.29 फीसदी की तेजी हुई. पिछले साल नवंबर में स्कूटर की बिक्री 4,59,851 इकाई थी, जो समीक्षाधीन माह में बढ़कर 5,02,561 इकाई हो गई.
त्योहारी सीजन में बढ़ी मांग
इस दौरान तीन पहिया वाहनों की बिक्री 57.64 फीसदी घटकर 23,626 इकाई रह गई जो नवंबर 2019 में 55,778 इकाई थी. सियाम के निदेशक राजेश मेनन ने कहा कि, ‘त्योहारी मौसम ने कुछ खास क्षेत्रों में उत्साह वापस ला दिया है, लेकिन उद्योग का आगे का प्रदर्शन समग्र आर्थिक परिदृश्य पर निर्भर करेगा.
(With PTI Inputs)
Also Read:
-
40 हजार रुपये की रेंज में आ जाएंगे ये 5 इलेक्ट्रिक स्कूटर, सिंगल चार्ज पर मिलेगी 100 km तक की रेंज, चेक करें सारी डिटेल
-
इस ट्रेन रूट को कहते हैं डेथ रेलवे, पटरियां बिछाने में गई थी सवा लाख लोगों की जान, दुनिया की सबसे कुख्यात रेल लाइन के बारे में जानिए
-
श्रीलंका से लेकर थाईलैंड तक...दुनिया के इन देशों ने बदल दिया अपना नाम? जानिए क्या है वजह
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Business Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें