आयुष्मान कार्ड बनवाना हुआ आसान, इस ऐप से घर बैठे बन जाएगा 5 लाख तक मुफ्त इलाज वाला कार्ड; जानिए प्रोसेस

अब घर बैठे Ayushman App से आयुष्मान कार्ड के लिए पात्रता चेक करें, e-KYC पूरा करें और कार्ड डाउनलोड करें. इससे 5 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज का लाभ मिलेगा.

Published date india.com Published: December 24, 2025 10:56 PM IST
Ayushman Card
Ayushman Card

Ayushman Card: जो लोग आयुष्मान कार्ड बनवाना चाहते हैं, उनके लिए यह बहुत अच्छी खबर है. अब 5 लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज के लिए आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए न तो किसी सरकारी दफ्तर जाने की जरूरत है और न ही लंबी लाइनों में लगने की. अब यह पूरा काम आप घर बैठे अपने मोबाइल फोन से कर सकते हैं.  राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण यानी NHA ने खुद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इसकी जानकारी दी है. NHA के अनुसार, Ayushman App की मदद से आप न सिर्फ अपनी पात्रता चेक कर सकते हैं, बल्कि आयुष्मान कार्ड भी आसानी से बनवा सकते हैं.

आयुष्मान कार्ड के लिए पात्रता कैसे चेक करें?

  • आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए सबसे पहले अपने स्मार्टफोन पर Ayushman App डाउनलोड करें. यह ऐप गूगल प्ले स्टोर और ऐप स्टोर दोनों पर मुफ्त में उपलब्ध है.
  • ऐप खोलकर Login बटन पर टैप करें. 
  • Login As में Beneficiary चुनें, कैप्चा भरें और अपना मोबाइल नंबर दर्ज करें. 
  • मोबाइल पर आए OTP को डालकर आगे बढ़ें. 
  • अब एक फॉर्म खुलेगा। इसमें स्कीम में PMJAY, अपना राज्य और सब-स्कीम में PMJAY चुनें। Search By में आधार नंबर, फैमिली आईडी या राशन कार्ड नंबर में से किसी एक को भरें।
  • कैप्चा भरकर अपनी पात्रता चेक करें. 
  • अगर आप पात्र हैं, तो ऐप आपको अगले स्टेप पर ले जाएगा. अगर पात्र नहीं हैं, तो स्क्रीन पर यह मैसेज दिखेगा कि कोई लाभार्थी नहीं मिला. 

कार्ड कैसे बनवाएं?

  • पात्रता चेक करने के बाद ऐप आपकी डिटेल्स दिखाएगा। इसमें आपकी फैमिली आईडी से जुड़े सभी सदस्यों के नाम दिखेंगे. 
  • जिनका आयुष्मान कार्ड पहले से बन चुका है, उनके नाम के आगे Download Card लिखा होगा. इस पर क्लिक करके आप कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.
  • अगर किसी नाम के आगे Do e-KYC लिखा है, तो उस सदस्य की e-KYC पूरी करना जरूरी है. 

Ayushman ऐप पर e-KYC कैसे करें?

  • नाम के आगे दिख रहे e-KYC पर टैप करें.
  • इसके बाद Authentication मेन्यू खुलेगा। इसमें Aadhaar OTP चुनें.
  • आधार से जुड़े नंबर पर OTP आएगा। इसे दर्ज करें और मंजूरी दें.
  • आधार OTP व मोबाइल OTP डालकर वेरिफिकेशन पूरा करें.
  • अब आप परिवार के सदस्य के तौर पर e-KYC पूरा करेंगे और ऐप आपको e-KYC पेज पर ले जाएगी. 

e-KYC कैसे पूरा करें? 

  • e-KYC पेज पर आपको आधार आईडी, मेंबर आईडी और फैमिली आईडी जैसी डिटेल्स दिखाई जाएंगी।
  • पेज पर नीचे स्क्रॉल करके आधार OTP के जरिए e-KYC पूरा करने का विकल्प चुनें.

  • अपना आधार नंबर दर्ज करके कंसेंट फॉर्म को स्वीकार करें.

  • मोबाइल OTP और आधार OTP दर्ज करें.

  • अपनी फोटो क्लिक करके अपलोड करें, जो आधार डेटा से मैच की जाएगी.

    Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source
  • बाकी मांगी गई डिटेल्स भरकर फॉर्म सबमिट करें, इसके बाद आप कुछ देर में अपना आयुष्मान कार्ड डाउनलोड कर पाएंगे.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Business Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.