आयुष्मान कार्ड से आपके नजदीकी अस्पताल इलाज होता है या नहीं? जानें खुद से चेक करने का स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस

Check Ayushman Hospital Online: आयुष्मान कार्ड धारक हर साल 5 लाख तक का मुफ्त इलाज करा सकते हैं. शर्त ये है कि इलाज उन्हें सरकार द्वारा रजिस्टर्ड अस्पताल में ही मिलेगा. आइये जानते हैं कि अपने शहर के अस्पतालों की लिस्ट कैसे और कहां से चेक कर सकते हैं...

Published date india.com Published: March 9, 2026 9:37 AM IST
Ayushman empanelled hospitals
आयुष्मान कार्ड से आपके नजदीकी अस्पताल में इलाज होता है या नहीं? जानें खुद से चेक करने का स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

Ayushman Card Empanelled Hospitals: आज के दौर में हेल्थ सर्विसेज पहले से कहीं अधिक डिजिटल और सुलभ हो गई हैं. हालांकि, किसी गंभीर बीमारी की स्थिति में सबसे बड़ा सवाल यह होता है कि इलाज के खर्च को कैसे मैनेज किया जाए. इस समस्या को दूर करने के लिए सरकार की आयुष्मान भारत योजना एक मजबूत सुरक्षा कवच के रूप में काम कर रही है. यदि आप इस योजना के पात्र हैं और आपके पास आयुष्मान कार्ड है, तो भारी-भरकम अस्पताल खर्चों का तनाव काफी कम हो सकता है.

आयुष्मान योजना का मुख्य उद्देश्य गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना है. इसका मतलब है कि जरूरत पड़ने पर आप बिना ज्यादा सोचे इलाज का बेहतर विकल्प तलाश सकते हैं. हालांकि, सभी अस्पतालों में मुफ्त इलाज की सुविधा नहीं मिलती है. आइए जानते हैं कि आपके घर के पास कौन सा अस्पताल आयुष्मान कार्ड स्वीकार करता है.

क्या आपके नजदीकी अस्पताल में आयुष्मान कार्ड चलेगा?

सरकार द्वारा जारी आयुष्मान कार्ड सभी अस्पतालों में मान्य नहीं होता है. अक्सर मरीज इलाज शुरू करने के लिए जल्दीबाजी करते हैं और बाद में पता चलता है कि वह अस्पताल आयुष्मान योजना के नेटवर्क (Empanelled List) में शामिल ही नहीं है. इसलिए, उपचार शुरू करने से पहले यह जांच लेना जरूरी है कि चयनित अस्पताल इस योजना से जुड़ा है या नहीं. हर अस्पताल इस योजना के तहत कैशलेस इलाज की सुविधा नहीं देता.

आयुष्मान कार्ड हो गया गुम और ID नंबर नहीं रहा याद! फिर कैसे मिलेगा 5 लाख रुपये का फ्री इलाज, यहां जानें एक-एक बात 0

अस्पताल की सूची चेक करने का आसान तरीका

अपने शहर या क्षेत्र के रजिस्टर्ड अस्पतालों की जानकारी पाना अब बहुत आसान हो गया है. आप नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके खुद चेक कर सकते हैं:

  • सबसे पहले नेशनल हेल्थ अथॉरिटी (NHA) की आधिकारिक वेबसाइट pmjay.gov.in पर जाएं
  • होमपेज पर आपको हॉस्पीटल (Hospital) सेक्शन में जाकर फाइंड हॉस्पीटल (Find Hospital) के ऑप्शन पर क्लिक करें.
  • क्लिक करते ही अब एक नया पेज खुलेगा. यहां आपको अपना राज्य और जिला सेलेक्ट करना होगा.
  • फिर आप हॉस्पीटल टाइप यानि सरकारी (Public) या प्राइवेट (Private-Empanelled) में से किसी एक चुनें.
  • यदि आप किसी विशेष बीमारी (जैसे हृदय रोग या कैंसर) का इलाज चाहते हैं, तो आप स्पेशियलटी(Speciality) भी चुन सकते हैं.
  • फॉर्म के आखिर में कैप्चा कोड दर्ज करें और सर्च (Search) बटन पर क्लिक करें. आपके सामने उन सभी अस्पतालों की सूची आ जाएगी जो आयुष्मान कार्ड स्वीकार करते हैं.

इसके अलावा, आप आयुष्मान ऐप (Ayushman App) के जरिए या नजदीकी Common Service Center (CSC) पर जाकर भी यह जानकारी ले सकते हैं.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Business Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.