आयुष्मान कार्ड हो गया गुम और ID नंबर नहीं रहा याद! फिर कैसे मिलेगा 5 लाख रुपये का फ्री इलाज, यहां जानें एक-एक बात

How to find PMJAY ID: आयुष्मान कार्ड (Ayushman Card) खोने या आईडी भूलने पर भी आधार कार्ड या राशन कार्ड के जरिए अस्पताल में आयुष्मान मित्र की मदद से मुफ्त इलाज पा सकते हैं. लाभार्थी Ayushman App या जन सेवा केंद्र (CSC) जाकर आधार नंबर से अपनी आईडी रिकवर कर नया कार्ड आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं.

Published date india.com Published: March 7, 2026 12:21 PM IST
Lost Ayushman Card recovery
आयुष्मान नंबर गुम हो गया और नंबर नहीं रहा याद! कैसे मिलेगा वापस, यहां जानें एक-एक बात (AI इमेज है)

Ayushman Card Lost: अगर आपका आयुष्मान कार्ड (Ayushman Card) कहीं खो गया है और आपको अपना आयुष्मान आईडी (PMJAY ID) नंबर भी याद नहीं है, तो घबराने की जरूरत नहीं है. सरकार ने इस प्रक्रिया को इतना आसान बना दिया है कि आप बिना फिजिकल कार्ड के भी अस्पताल में 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज और अपना कार्ड भी वापस मंगवा सकते हैं. आइये जानते हैं कैसे…

आधार कार्ड है सबसे बड़ा समाधान

अगर आपके पास आयुष्मान आईडी नहीं है, तो चिंता न करने की कोई बात नहीं है. आप अपना आधार कार्ड लेकर किसी भी सूचीबद्ध (Empaneled) सरकारी या निजी अस्पताल में जा सकते हैं. वहां मौजूद आयुष्मान मित्र आपके आधार नंबर और बायोमेट्रिक (अंगूठे के निशान) या ओटीपी के जरिए आपकी पात्रता की जांच कर सकते हैं और आपको इलाज दिला सकते हैं.

आयुष्मान कार्ड सरकार से ‘रिन्यू’ कैसे करवाएं? ऐसे मिलेगा इलाज के लिए 5 लाख हर साल 0

Ayushman App से करें डाउनलोड

आज के समय में अगर आप अपना आयुष्मान कार्ड खो चुके हैं तो उसे आप घर बैठे भी वापस पा सकते हैं. इसके लिए आप सबसे पहले गूगल प्ले स्टोर से Ayushman App डाउनलोड करें. वहां Login as Beneficiary चुनें. अपना मोबाइल नंबर डालें और ओटीपी से लॉगिन करें. इसके बाद अपना राज्य चुनें और Search by Aadhaar विकल्प को चुनें. आधार नंबर डालते ही आपकी और आपके परिवार की पूरी डिटेल आ जाएगी, जहां से आप कार्ड दोबारा डाउनलोड कर सकते हैं.

‘आयुष्मान मित्र’ से लें मदद

हर उस अस्पताल में जहां आयुष्मान योजना लागू है, वहां एक हेल्प डेस्क होती है जिसे आयुष्मान मित्र संभालते हैं. आप उनके पास जाकर अपनी समस्या बताएं. वे अपने लॉगिन पोर्टल से आपके नाम, पिता के नाम या राशन कार्ड नंबर के जरिए आपकी आईडी खोज सकते हैं और आपको नया प्रिंट आउट निकालने में मदद कर सकते हैं.

नजदीकी CSC सेंटर जाएं

अगर आप खुद मोबाइल से कार्ड डाउनलोड नहीं कर पा रहे हैं, तो अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) पर जाएं. वहां आधार कार्ड दिखाकर या राशन कार्ड के जरिए ऑपरेटर आपकी प्रोफाइल ढूंढ लेगा. मामूली शुल्क देकर आप वहां से प्लास्टिक वाला नया आयुष्मान कार्ड भी बनवा सकते हैं.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

टोल-फ्री नंबर पर करें कॉल

यदि आपको कोई भी रास्ता समझ न आए, तो सरकार के आधिकारिक हेल्पलाइन नंबर 14555 पर कॉल करें. वहां मौजूद प्रतिनिधि आपसे कुछ बुनियादी सवाल (जैसे नाम, पता, जन्मतिथि) पूछेंगे और आपको आपकी PMJAY ID ढूंढने में मदद करेंगे.

याद रखने वाली जरूरी बात

आयुष्मान कार्ड केवल एक पहचान पत्र है. असली लाभ आपके नाम और पात्रता (Eligibility) में छिपा है. अगर आपका नाम लिस्ट में है, तो कार्ड न होने पर भी अस्पताल आपको इलाज देने से मना नहीं कर सकता. अस्पताल चाहे तो आपके आधार के जरिए ऑन-स्पॉट ई-केवाईसी (e-KYC) कर सकते हैं.

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Business Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.