क्या आपका भी है जीरो बैलेंस अकाउंट? बैंक से फ्री में मिलती हैं ये 5 सर्विस

इस अकाउंट की सुविधा आपको बैंक की हर ब्रांच में मिलेगी. इसमें अकाउंट खुलवाने के लिए आपको एक भी रुपया खर्च नहीं करना पड़ेगा. इसे जीरो बैलेंस सेविंग बैंक अकाउंट भी कहते हैं.

Published date india.com Published: December 5, 2025 9:08 PM IST
क्या आपका भी है जीरो बैलेंस अकाउंट? बैंक से फ्री में मिलती हैं ये 5 सर्विस
सांकेतिक फोटो.

इमरजेंसी के समय जब हमें पैसों की जरूरत पड़ती है.हमारे बैंक अकाउंट में पैसे नहीं रहते. कहीं से बंदोबस्त भी नहीं हो पाता, तो हमें समझ नहीं आता कि क्या किया जाए. लेकिन,अगर आपके पास एक खास तरह का बैंक अकाउंट है, तो आप जीरो बैलेंस होने पर भी ATM से 10 हजार रुपये निकाल सकते हैं. साथ ही बैंक की तरफ से कुछ और फ्री सर्विस भी ले सकते हैं. बस आपको नियम पता होना चाहिए.

क्या होता है जीरो बैलेंस अकाउंट?
इस अकाउंट की सुविधा आपको बैंक की हर ब्रांच में मिलेगी. इसमें अकाउंट खुलवाने के लिए आपको एक भी रुपया खर्च नहीं करना पड़ेगा. इसे जीरो बैलेंस सेविंग बैंक अकाउंट भी कहते हैं. इसके अलावा इस अकाउंट में मैक्सिमम अमाउंट रखने की कोई डेडलाइन नहीं होती है.

अकाउंट खुलवाने के लिए कौन है योग्य
कोई भी भारतीय नागरिक, जो KYC (अपने ग्राहक को जानें) मानदंडों को पूरा करता है और आधार, पैन जैसे ज़रूरी दस्तावेज़ रखता है; वो जीरो बैलेंस अकाउंट खुलवा सकता है. ये अकाउंट छात्र, बुजुर्ग, कम इनकम वाले व्यक्ति और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने वालों के लिए बहुत फायदेमंद है.

जीरो बैलेंस अकाउंट से मिलेंगे ये 5 फायदे:-

  1. इस खाते आपको फ्री में बेसिक रूपे डेबिट कार्ड जरूर मिलेगा. इसके लिए कोई सालाना चार्जेस नहीं होगी. बैंक ब्रांच में विड्रॉल फॉर्म से ATM के जरिये ही पैसा निकाला जा सकता है.
  2. आपको ओवरड्राफ्ट फेसिलिटी मिलेगी. अकाउंट में पैसे न होने पर भी ATM से 10 हजार रुपये निकाल सकते हैं.
  3. आप अपने आधार के जरिए भी जरूरत पड़ने पर कैश निकाल सकते हैं.
  4. आपको इंटरनेट और मोबाइल बैंकिंग की सुविधा भी फ्री में अनिवार्य रूप से मिलेगी.
  5. RBI के नए नियमों के मुताबिक, अब आपको जीरो बैलेंस अकाउंट पर भी साल में कम से कम 25 पन्नों वाली चेकबुक मिलेगी.

अकाउंट इस्तेमाल नहीं किया तो?
वहीं, दो साल तक अगर आप अपने अकाउंट को इस्तेमाल नहीं करते हैं, तो आपका अकाउंट डोरमैट यानी इनएक्टिव हो जाता है. ऐसे में आप इसके डॉक्यूमेंट सब्मिट कर एक्टिव करा सकते हैं.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Business Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.