
Anjali Karmakar
अंजलि कर्मकार 12 साल से जर्नलिज्म की फील्ड में एक्टिव हैं. उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से इकोनॉमिक्स में ग्रेजुएशन किया है. यहीं से मास कॉम में मास्टर्स की डिग्री ली ... और पढ़ें
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने मई के लिए बैंक में हॉलीडे का कैलेंडर जारी कर दिया है. अगले महीने कुल 9 दिन बैंक बंद रहेंगे. सेकेंड और फोर्थ सैटर्डे के अलावा बुद्ध पूर्णिमा और बकरीद की छुट्टी भी मिलेगी. डिजिटल बैंकिंग के इस दौर में भले ही ऑनलाइन ट्रांजेक्शन चलते रहें, लेकिन चेक क्लियरेंस और KYC जैसे कामों के लिए आपको बैंक ब्रांच में जाना ही पड़ता है. ऐसे में समय रहते छुट्टियों की लिस्ट चेक करना समझदारी है.
भारतीय रिजर्व बैंक ने बैंकों में छुट्टियों को 3 कैटेगरी में बांटा है. पहला– हॉलीडे अंडर निगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट. दूसरा– हॉलीडे अंडर द निगोशिएबल एक्ट. तीसरा– रियल टाइम ग्रॉस सेटलमेंट हॉलीडे. अप्रैल में इन तीनों कैटेगरी में छुट्टियां पड़ रही हैं.
मई 2026 की शुरुआत ही एक लॉन्ग वीकेंड से हो रही है. 1 मई को शुक्रवार है. इस दिन बुद्ध पूर्णिमा और महाराष्ट्र दिवस/मई दिवस की छुट्टी है. इसके बाद 2 मई को शनिवार है और फिर 3 मई को रविवार. वैसे 2 मई यानी शनिवार को बैंक खुलेंगे, लेकिन आप छुट्टी लेकर कहीं जाने का प्लान बना रहे हैं तो लगातार 3 दिनों की लीव ले सकते हैं.
Bank Holiday 2026: नए साल में शुरू से अंत तक कब-कब बंद रहेंगे बैंक? देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
मई में कब-कब और किसलिए बैंकों में रहेगी छुट्टी?
ऑनलाइन सर्विस पर नहीं पड़ेगा कोई असर
भले ही बैंकों के दरवाजे बंद रहें, लेकिन ग्राहकों को घबराने की जरूरत नहीं है. बैंकिंग से जुड़े डिजिटल काम Google Pay, PhonePe के जरिए किए जा सकते हैं. आप Net Banking और ATM सर्विस का इस्तेमाल भी 24/7 कर सकेंगे.
RBI के नए नियम क्या हैं?
RBI के नए नियम के अनुसार, हर लेनदेन में कम से कम दो तरह की वेरिफिकेशन जरूरी होगी. इनमें से एक वेरिफिकेशन डायनमिक (हर बार बदलने वाला) होना चाहिए. जैसे मोबाइल PIN, UPI PIN, फिंगरप्रिंट, फेस ID, डायनेमिक OTP पासवर्ड + बायोमेट्रिक या इनका कोई भी कॉम्बिनेशन आदि शामिल है. इसके अलावा अमाउंट को लेकर चेकिंग उसी हिसाब से होगी.
कहां लागू होंगे ये नियम?
RBI के नए नियम अब देश में किए जाने वाले सभी डिजिटल पेमेंट पर लागू होंगे. जैसे UPI, कार्ड, नेट बैंकिंग, वॉलेट और प्रीपेड पेमेंट सिस्टम आदि. अंतरराष्ट्रीय वेबसाइट या ऐप पर किए जाने वाले पेमेंट पर ये नियम 1 अक्टूबर, 2026 से लागू होंगे
मई में कब-कब बंद रहेंगे शेयर मार्केट?
मई में भारतीय शेयर बाजार (NSE और BSE) में दो मुख्य अवकाश होंगे. 1 मई 2026 (शुक्रवार) को महाराष्ट्र दिवस और 28 मई 2026 (गुरुवार) को बकरीद (बकरी ईद) के कारण ट्रेडिंग बंद रहेगी. इन विशेष छुट्टियों के अलावा, हर शनिवार और रविवार को भी बाजार बंद रहता है.
अप्रैल में आधे महीने बंद रहेंगे बैंक, बीच में पड़ेगा 4 दिन का लॉन्ग वीकेंड, देखिए पूरी हॉलीडे लिस्ट
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Business Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.