Makar Sankranti: बैंकों में मकर संक्रान्ति के अवसर पर 5 दिन का अवकाश

कल यानि 13 जनवरी से देश के अलग-अलग राज्यों में बैंकों में लगातार छुट्टियां रहेंगी. आइये जानते हैं कि किन राज्यों के बैंको में कितनी छुट्टियां रहेंगी.

Published date india.com Published: January 12, 2024 4:58 PM IST
Makar Sankranti: बैंकों में मकर संक्रान्ति के अवसर पर 5 दिन का अवकाश

Bank Holiday: मकर संक्रान्ति का महापर्व हर साल 14 जनवरी को मनाया जाता है, लेकिन इस साल हिन्दू कैलेंडर के मुताबिक ये 15 जनवरी को मनाया जाएगा. इस दिन सूर्य देव मकर राशि में प्रवेश करते हैं, इसलिए इस पर्व को धूमधाम के साथ मनाया जाता है. उत्तर भारत में ये पर्व मकर संक्रान्ति और गुजरात में उत्तरायण के नाम से जाना जाता है. ऐसे में त्योंहारों में मिलने वाली छुट्टियों की अलग ही खुशी होती है.

मकर संक्रान्ति के अवसर पर देश के कई राज्यों के बैंक बंद रहने वाले हैं. 13 जनवरी शनिवार और 14 जनवरी रविवार होने के कारण बैंकों में अवकाश भी रहेगा. इसके साथ ही 15 जनवरी को मकर संक्रान्ति का पर्व होने की वजह से छुट्टी मनाई जाएगी. इसके अलावा देश के कई राज्यों में 16 जनवरी और 17 जनवरी को अलग-अलग त्योहार होने के कारण बैंक बंद रहने वाले हैं. ऐसे में बैंकों में लगातार पांच दिन का अवकाश रहेगा.

लंबे समय के लिए बैंक में अवकाश रहने की वजह से ग्राहकों को परेशानी का सामना भी करना पड़ सकता है. इस वजह से भारतीय रिजर्व बैंक ने छुट्टियाों की लिस्ट पहले ही जारी कर दी है. अगर आपको इस बीच में खाते से लेन-देन करना है तो यूपीआई , नेट बैंकिंग या मोबाइल बैंकिंग का इस्तेमाल करना बेहतर रहेगा. वहीं कैश विड्रॉल के लिए एटीएम का यूज कर सकते हैं.

आइये जानते हैं इन पांच दिन के अवकाश के बारे में-

13 जनवरी, 2024- शनिवार – सेकंड सैटरडे

14 जनवरी, 2024- रविवार

15 जनवरी, 2024- सोमवार- मकर संक्रान्ति, पोंगल, तिरुवल्लुवर दिवस, माघ बिहू पर्व होने से बेंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद, गुवाहाटी, गंगटोक में बैंक बंद रहने वाले हैं

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

16 जनवरी, 2024- मंगलवार- तिरुवल्लुवर दिवस के कारण चेन्नई में बैंकों की छुट्टी रहेगी

17 जनवरी, 2024- बुधवार- Uzhavar Thirunal होने से चेन्नई में बैंको का अवकाश रहने वाला है

21 जनवरी, 2024- रविवार

22, 23 जनवरी, 2024- सोमवार, मंगलवार- Imoinu Irapta और गान-नगाई के कारण इंफाल (मणिपुर) के बैंकों की छुट्टी रहेगी

25 जनवरी, 2024- थाई पोशम, हजरत मोहम्मद अली के जन्मदिन के कारण कानपुर लखनऊ और चेन्नई में बैंकों में अवकाश रहेगा

26 जनवरी, 2024- गणतंत्र दिवस के कारण पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे

27 जनवरी, 2024- शनिवार- फोर्थ सैटरडे

28 जनवरी, 2024- रविवार

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Business Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.