By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Business Hindi
- Beneficiaries Of Ladli Brahmin Yojana Will Celebrate Diwali Two Days In Advance In Mp Heres How Much Money Will Come Into Their Accounts
दो दिन पहले ही MP में लाडली बहना योजना के लाभार्थियों की मनेगी दिवाली, जानें- खाते में आएंगे कितने रुपये?
जो योजना पहले से चल रही होती है किसी चुनाव का उस योजना की किस्त पर कोई असर नहीं होता है. जब किस्त का समय आ जाता है तो उसको ट्रांसफर करने में कोई दिक्कत नहीं आती है.
MP Ladli Behna Yojana: चुनावी राज्य मध्य प्रदेश में सरकार द्वारा शुरू की गई लाडली बहना योजना के लाभार्थियों के खाते में 6ठी किस्त के पैसे दिवाली के दो दिन पहले आने की संभावना जताई जा रही है. बता दें, दिवाली के दो दिन पहले धनतेरस मनाई जाती है और इस दिन पैसे पाना काफी शुभ माना जाता है. लाड़ली बहना योजना की 6ठी किस्त में 1,250 रुपये लाभार्थियों के खाते में ट्रांसफर किए जाएंगे. नवभारत टाइम्स की रिपोर्ट में यह बताया गया है.
विधानसभा चुनाव से पहले राज्य में लागू आदर्श आचार संहिता के कारण लाडली बहना योजना सोशल मीडिया पर हाल ही में काफी चर्चा का विषय रही है. इन चिंताओं को लेकर हिंदी दैनिक ने स्थिति स्पष्ट करने के लिए अधिकारियों से संपर्क किया. मध्य प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुपम राजन ने पुष्टि की कि योजना के संबंध में चुनाव आयोग को महिला एवं बाल विकास विभाग से कोई कम्यूनिकेशन नहीं हुआ है.
इसके अलावा, महिला एवं बाल विकास विभाग के एक अधिकारी आरआर भोसले ने पुष्टि की कि लाडली बहना योजना के लिए धन के वितरण के संबंध में चुनाव आयोग के साथ कोई करेस्पांडेंस नहीं किया गया है.
हिंदी दैनिक की रिपोर्ट में अधिकारी के हवाले से कहा गया है, “यह योजना पहले से ही चल रही है. इसलिए चुनाव आयोग से अनुमति लेने की कोई आवश्यकता नहीं है. पात्र महिलाओं के बैंक खातों में धनराशि को 10 नवंबर को योजना के अनुसार ट्रांसफर किया जाएगा.
इस साल की शुरुआत में 5 मार्च, 2023 को शुरू की गई लाडली बहना योजना पूरे मध्य प्रदेश में महिलाओं के फाइनेंशियल इंपॉवरमेंट और आत्मनिर्भरता को सपोर्ट करने के लिए डिजाइन की गई है. शुरुआत में पात्र लाभार्थियों को 1,000 रुपये प्रति माह प्रदान करने वाली इस योजना को बाद में बढ़ाकर 1,250 रुपये प्रति माह कर दिया गया.
गौरतलब है कि मध्य प्रदेश में इसी माह में चुनाव कराए हैं. यह एक ऐसा राज्य है जहां 13.39 लाख नए मतदाताओं में से 7.07 लाख महिलाएं हैं और जिनकी मतदाता सूची में संख्या में 2.79 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, जबकि पुरुषों में 2.30 प्रतिशत की वृद्धि हुई है.
Also Read:
-
लाडली बहनों के लिए बड़ी खुशखबरी! इस दिन आएगी 36वीं किस्त, पहले ऐसे चेक करें आपका नाम लिस्ट में है या नहीं
-
लाडली बहनों के लिए बड़ी खुशखबरी! इस दिन आएगी 36वीं किस्त, पहले ऐसे चेक करें आपका नाम लिस्ट में है या नहीं
-
दिल्ली की बेटियों के लिए खुशखबरी! इस तारीख से अकाउंट में सीधा आना शुरू होगा पैसा, ‘लाडली बहन योजना’ का मिलेगा लाभ
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Business Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें