रिटायरमेंट के बाद हर महीने चाहिए 1 लाख रुपये की कमाई? जानें कैसे पूरा करेंगे ये टारगेट, कौन सी स्कीम आएगी काम

Retirement Planning: अगर आप 60 साल की उम्र में रिटायर हो रहे हैं. अगले 25 साल तक यानी अपनी 85 साल की उम्र तक हर महीने 1 लाख रुपये की इनकम पाना चाहते हैं, तो रिटायरमेंट के बाद 6% सालाना रिटर्न और 5% महंगाई को ध्यान में रखकर प्लानिंग करनी होगी. इंवेस्ट करना होगा.

Published date india.com Published: October 13, 2025 6:51 PM IST
रिटायरमेंट के बाद हर महीने चाहिए 1 लाख रुपये की कमाई? जानें कैसे पूरा करेंगे ये टारगेट, कौन सी स्कीम आएगी काम
रिटायरमेंट फंड के लिए दो स्कीम काफी फायदेमंद साबित हो सकती है. पहला-पब्लिक प्रॉविडेंट फंड (PPF). दूसरा- नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS).

हर किसी को नौकरी के बाद रिटायरमेंट की जिदंगी की फिक्र रहती है. कुछ लोग अपने रिटायरमेंट लाइफ के लिए अभी से प्लान करते हैं. वो किसी अच्छे फंड में इंवेस्ट करते हैं. बैंक या पोस्ट ऑफिस की सेविंग स्कीम में पैसे लगाते हैं. सोना या प्रॉपर्टी खरीदकर रखते हैं. अगर आप भी अपनी रिटायरमेंट के बाद की जिंदगी को सिक्योर करना चाहते हैं और हर महीने 1 लाख रुपये की इनकम चाहते हैं, तो सबसे पहले ये समझना होगा कि इसके लिए कौन सी स्कीम चुननी होगी? कितना इंवेस्टमेंट करना होगा और कितने साल तक अपना इंवेस्टमेंट जारी रखना होगा. वहीं, ये कैल्कुलेट करना भी जरूरी है कि इंफ्लेशन रेट के हिसाब से आपके कॉर्पस की एक्चुअल वैल्यू कितनी रह जाएगी?

अगर आप 60 साल की उम्र में रिटायर हो रहे हैं. अगले 25 साल तक यानी अपनी 85 साल की उम्र तक हर महीने 1 लाख रुपये की इनकम पाना चाहते हैं, तो रिटायरमेंट के बाद 6% सालाना रिटर्न और 5% महंगाई को ध्यान में रखकर प्लानिंग करनी होगी. इंवेस्ट करना होगा.

भारत में औसतन कितनी महंगाई दर?
भारत में औसतन महंगाई दर 5-6% रहती है. महंगाई हर साल चीजों की कीमतें बढ़ाती है और आपके पैसे की खरीदने की ताकत कम हो जाती है. अगर हम 6% की दर को आधार मानें, तो आज जो चीज 100 रुपये की है, वो अगले साल 106 रुपये की हो जाएगी. ऐसे में आप अपने रिटायरमेंट फंड का कैल्कुलेशन ऑनलाइन कैलकुलेटर की मदद से आराम से कर सकते हैं.

कैसे पूरा होगा टार्गेट?

  • रिटायरमेंट फंड बनाने के लिए आपको जल्द से जल्द इंवेस्टमेंट शुरू कर देना होगा. आप नौकरी शुरू करने के बाद जितनी जल्द निवेश शुरू कर देंगे. आप उतना ज्यादा ही फंड बना पाएंगे.
  • सेविंग और इंवेस्टमेंट में एक थंब रूल काम करता है. ये रूल है डिसिप्लीन. आपको हर हाल में डिसिप्लीन मेंटन करना ही होगा. रेगुलर सेविंग और इंवेस्टमेंट करना होगा.
  • इसके लिए आप सिस्टमैटिक इनवेस्टमेंट प्लान (SIP) के जरिए म्यूचुअल फंड्स और खासतौर पर इक्विटी म्यूचुअल फंड्स में निवेश करें. ये लॉन्ग टर्म में 10-12% का एवरेज रिटर्न दे सकते हैं.
  • अपने निवेश को इक्विटी, डेट फंड्स, और अन्य सुरक्षित ऑप्शन या फिक्स्ड डिपॉजिट में डायवर्सिफाई करें. इससे जोखिम कम होगा और स्टेबल रिटर्न मिलेगा.
  • अपनी प्लानिंग में महंगाई दर को नजरअंदाज कतई न करें. इक्विटी जैसे हाई रिटर्न देने वाले इंस्ट्रूमेंट्स में निवेश को प्रायोरिटी दें.
  • अपने इंवेस्टमेंट पोर्टफोलियो की समय-समय पर रिव्यू करें. इसे समय की जरूरत के हिसाब से मॉडिफाई करें.

कौन सी स्कीम आएगी काम?
रिटायरमेंट फंड के लिए दो स्कीम काफी फायदेमंद साबित हो सकती है. पहला-पब्लिक प्रॉविडेंट फंड (PPF). दूसरा- नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS).

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

2004 में लॉन्च हुआ था NPS
NPS एक स्कीम है, जिसे भारत सरकार ने साल 2004 में लॉन्च किया था. इसका मकसद लोगों को रिटायरमेंट के बाद एक स्थायी और भरोसेमंद इनकम देना है. इस स्कीम को पेंशन फंड रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी (PFRDA) रेगुलेट करती है. शुरुआत में यह सिर्फ सरकारी कर्मचारियों के लिए थी, लेकिन 2009 में इसे सभी भारतीय नागरिकों के लिए खोल दिया गया.

NPS के फायदे

  • इससे रिटायरमेंट फंड जमा होता है.
  • सालाना 2 लाख रुपये तक की टैक्स रिलीफ मिलती है.
  • इसमें EPF और PPF से ज्यादा रिटर्न मिलने की गुंजाइश रहती है.
  • ये पेंशन रेगुलेटरी अथॉरिटी की ओर से सेफ रहती है.
  • दूसरे इंवेस्टमेंट ऑप्शन के मुकाबले चार्जेज कम होते हैं, जिससे आपको लंबे समय में ज्यादा रिटर्न मिलता है.
  • जब आप 60 साल के हो जाते हैं, तो इसके तहत 60% पैसा टैक्स-फ्री निकल सकता है.
  • वहीं, 40% पैसा पेंशन के लिए इस्तेमाल होता है, जिससे आपको हर महीने एक फिक्स इनकम मिलती है.
  • इस स्कीम में निवेश करने वाला व्यक्ति हर महीने या सालाना एक तय रकम जमा करता है.

1 लाख की पेंशन चाहिए तो NPS में कितना करना होगा इंवेस्ट?
NPS कैल्कुलेटर के मुताबिक, अगर आप 21 साल से NPS में निवेश शुरू करते हैं, तो अगले 40 साल तक आपको हर महीने 1000 रुपये का निवेश करना होगा. पेंशन के लिए आपको एन्‍युटी खरीदनी होगी.आपको कुल कॉर्पस का एन्‍युटी प्‍लान में 50% निवेश करना होगा. वहीं, निवेश पर अनुमानित रिटर्न 12% सालाना रखें,रिटायरमेंट पर कुल कॉर्पस 3,50,44,023 रुपये (3.51 करोड़ रुपये) हो जाएगा. आपकी पेंशन वेल्‍थ 1,75,22,012 रुपये यानी (1.75 करोड़ रुपये) हो जाएगी.ऐसे में मंथली पेंशन 1,16,800 रुपये होंगे.

PPF

  • अगर आप टैक्स में छूट और रिटर्न वाले निवेश की तलाश में हैं, तो पब्लिक प्रॉडिडेंट फंड यानी PPF में निवेश बहुत अच्छा ऑप्शन हो सकता है.
  • ये लॉन्ग टर्म इंवेस्टमेंट को बढ़ावा देने वाली सरकारी स्‍कीम है. PPF में निवेश EEE की कैटेगिरी में आता है.
  • इस स्कीम में आपको इनकम टैक्स में छूट का पूरा फायदा मिलता है.मैच्योरिटी पर मिलने वाली रकम कोई टैक्स नहीं देना होता.
  • PPF स्कीम का मूल पीरियड 15 साल होता है. 15 साल पूरे होने पर आपके पास दो ऑप्शन होते हैं. पहला आप अपना सारा पैसा निकाल लें या फिर 5-5 साल के दो एक्सटेंशन ले लें. आप इन 10 सालों में बिना निवेश किए भी अपना पैसा छोड़ सकते हैं. अगर निवेश जारी रखते हैं तो और बड़ी रकम बनेगी.
  • पहले 15 साल तक हर साल 1.5 लाख रुपये जमा करते हैं. इस तरह 15 साल में (15 x 1.5 लाख) 22.5 लाख निवेश करेंगे. 7.1% की ब्याज दर के साथ 15 साल बाद फंड 40.68 लाख हो जाता है. इससे 18.18 लाख रुपए ब्याज से आता है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Business Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.