4 लोगों का परिवार है तो कितने का लेना चाहिए टर्म इंश्योरेंस? इस फॉर्मूले से झट से हो जाएगा कैल्कुलेट, प्रीमियम देने में भी नहीं होगी दिक्कत

टर्म इंश्योरेंस एक तरह की लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी होती है. ये सीमित अवधि के लिए निश्चित भुगतान दर पर कवरेज देता है. अगर पॉलिसी की अवधि के दौरान पॉलिसी होल्डर की मौत हो जाती है, तो रकम उसके परिवार या नॉमिनी को मिल जाती है.

Published date india.com Published: May 16, 2025 4:42 PM IST
4 लोगों का परिवार है तो कितने का लेना चाहिए टर्म इंश्योरेंस?  इस फॉर्मूले से झट से हो जाएगा कैल्कुलेट, प्रीमियम देने में भी नहीं होगी दिक्कत
आदर्श टर्म इंश्योरेंस कवर आपकी सालाना इनकम का 15 से 20 गुना होना चाहिए.

जिंदगी अनमोल है. मौत निश्चित और भविष्य के बारे में अंदाजा नहीं लगा सकते. इसलिए एक परिवार का मुखिया हमेशा अपने परिवार की सलामती के लिए चिंतित रहता है. कई बार देखा जाता है कि लोग बिना अपने परिवार की सही जरूरत का अनुमान लगाए ही टर्म इंश्योरेंस प्लान ले लेते हैं. ऐसा करने से उनके न रहने पर परिवार को आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है. अगर आप भी इन दिनों टर्म प्लान ले रहे हैं तो इससे पहले ये जानना जरूरी है कि आपको कितने का इंश्योरेंस कवर लेना चाहिए, ताकि आपके परिवार को जरूरत के समय पैसों की दिक्कत न हो.

आइए समझते हैं कि 4 लोगों के परिवार के मुखिया को कितने का टर्म इंश्योरेंस लेना चाहिए? इसका प्रीमियम कैसे कैल्कुलेट करेंगे. टर्म इंश्योरेंस लेते समय किन बातों का ख्याल रखना चाहिए:-

अशोक गुलाटी के उदाहरण से समझिए
हम इसे अशोक गुलाटी के उदाहर से समझने की कोशिश करते हैं. 40 साल के अशोक गुलाटी की सालाना 5 लाख रुपये इनकम है. उनके परिवार में बीवी और 2 बच्चे हैं. अपनी कमाई से वो अपने पर्सनल खर्चों पर 1 लाख 30 हजार रुपये खर्च करते हैं. बाकी 3 लाख 70 रुपये परिवार पर खर्च होता है. यहां 3 लाख 70 हजार परिवार की इकोनॉमिक वैल्यू होगी. यानी अशोक गुलाटी के न होने पर भी उनके परिवार को सालाना 3 लाख 70 हजार रुपये की जरूरत होगी. इस हिसाब से ही उन्हें टर्म इंश्योरेंस कवर चुनना चाहिए.

कितने तक का लेना चाहिए टर्म इंश्योरेंस?
एक्सपर्ट्स की मानें, तो आदर्श टर्म इंश्योरेंस कवर आपकी सालाना इनकम का 15 से 20 गुना होना चाहिए. अगर आपकी सालाना इनकम 10 लाख है, तो कम से कम 1.5 करोड़ से 2 करोड़ रुपये तक का लाइफ इंश्योरेंस या टर्म इंश्योरेंस प्लान लेना जरूरी है.

कितना होगा प्रीमियम?
टर्म इंश्योरेंस (Term Insurance) कम प्रीमियम में ज्यादा कवरेज देता है. उदाहरण के तौर पर 30 साल की उम्र में 1 करोड़ का कवर आप सिर्फ 800-1,000 प्रति महीने में ले सकते हैं.

कैसे करेंगे कैल्कुलेट?
इनकम रिप्लेसमेंट वैल्यू कॉन्सेप्ट से आप आपके लाइफ इंश्योरेंस कवरेज की जरूरतों का कैल्कुलेशन कर सकते हैं. यह आपकी सालाना इनकम पर आधारित है. इसके मुताबिक, आवश्यक बीमा कवरेज अपनी सालाना आय और रिटायरमेंट के बचे सालों का गुणक होता है. यानी जरूरी इंश्योरेंस कवरेज= सालाना इनकम x रिटायरमेंट के लिए सालों की संख्या.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

उदाहरण के लिए मान लीजिए आपकी सालाना इनकम 4 लाख रुपये है और आपकी उम्र 30 साल है. 30 साल बाद यानी 60 साल की उम्र में रिटायर होने की योजना बना रहे हैं. इस मामले में, आपका आवश्यक जीवन बीमा कवरेज 12 करोड़ रुपये (4,00,000 x 30) होना चाहिए.

लोन को शामिल करना भी जरूरी
अगर आपने किसी तरह लोन ले रखा है तो टर्म इंश्योरेंस कवर में इसे भी शामिल करना चाहिए. अगर आपके ऊपर और भी लोन या कर्ज हैं तो उन्हें भी ध्यान में रखकर इंश्योरेंस कवर तय करना चाहिए.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Business Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.