सरकारी कंपनी भेल की किस्मत चमकी, 4 गुना अधिक मुनाफा

ऊर्जा उपकरण बनाने वाली सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) ने वित्त वर्ष 2016-17 के लिए 39 प्रतिशत अंतिम लाभांश का भुगतान किया...

Published date india.com Published: October 4, 2017 3:51 PM IST
BHEL Recruitment 2021: Apply For This Post on April 5 | Check Vacancy, Qualification Details Here
BHEL Recruitment 2021

नई दिल्ली. ऊर्जा उपकरण बनाने वाली सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) ने वित्त वर्ष 2016-17 के लिए 39 प्रतिशत अंतिम लाभांश का भुगतान किया. भेल ने बुधवार को एक बयान जारी कर इसकी जानकारी दी.

कंपनी ने बताया कि इससे वित्त वर्ष 2016-17 के दौरान दिया गया कुल लाभांश बढ़कर 79 प्रतिशत हो गया. इससे पहले उसने 40 प्रतिशत अंतरिम लाभांश दिया था. उसने कहा कि यह लाभांश पिछले वित्त वर्ष के दौरान दिये गये लाभांश का चार गुना तथा पिछले तीन साल का सर्वाधिक है। वित्त वर्ष 2016-17 का कुल लाभांश 386.72 करोड़ रुपये रहा है।

भेल के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक अतुल सोबती ने 63.06 प्रतिशत हिस्सेदारी रखने वाली केंद्र सरकार के हिस्से का अंतिम लाभांश 120.39 करोड़ रुपये का चेक भारी उद्योग मंत्री अनंत गीते को सौंपा. भेल ने वित्त वर्ष 2016-17 के दौरान भारत सरकार को कुल 244 करोड़ रुपये का लाभांश दिया है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Business Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.