Budget 2023: बजट 2023 की तारीख और समय, कब तक चलेगा बजट सत्र, यहां पाएं बजट से जुड़े कई अहम सवालों के जवाब

Budget 2023: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को सुबह 11 बजे बजट 2023 पेश करेंगी. इसके पहले 31 जनवरी को आर्थिक सर्वे पेश किया जाएगा. संसद का बजट सत्र 31 जनवरी से शुरू होगा. वित्त मंत्रालय ने 10 अक्टूबर, 2022 को अपने वार्षिक बजट बनाने की कवायद शुरू की.

Published date india.com Published: December 29, 2022 3:08 PM IST
Budget Session starts today.
Budget Session starts today.

Budget 2023: वैश्विक अनिश्चितताओं और अमेरिका और यूरोप में मंदी के मंडराते खतरे के बीच, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी, 2023 को मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का आखिरी पूर्ण बजट पेश करेंगी.

बजट 2023 कब पेश होगा?

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को सुबह 11 बजे संसद में केंद्रीय बजट 2023-2024 पेश करेंगी.

संसद का बजट सत्र कब शुरू और खत्म होगा?

संसद का बजट सत्र 31 जनवरी से शुरू हो सकता है और 8 अप्रैल को समाप्त होने की संभावना है.

बजट सत्र पर दोनों सदनों को कब संबोधित करेंगी राष्ट्रपति?

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 31 जनवरी को संसद के दोनों सदनों को एक साथ सुबह 11 बजे संबोधित कर आधिकारिक तौर पर बजट सत्र की शुरुआत करेंगी.

बजट सत्र में कितने चरण होंगे?

बजट सत्र दो चरणों में संपन्न होता है; सत्र का पहला भाग 31 जनवरी से 11 फरवरी तक चल सकता है. सत्र का दूसरा चरण 14 मार्च को शुरू हो सकता है और 8 अप्रैल को समाप्त हो सकता है.

संसद में आर्थिक सर्वेक्षण कब पेश किया जाएगा?

बजट से एक दिन पहले 31 जनवरी को आर्थिक सर्वेक्षण संसद में पेश किया जाता है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

आर्थिक सर्वेक्षण क्या है?

आर्थिक सर्वेक्षण देश में वार्षिक आर्थिक विकास को समाहित करता है और प्रमुख चुनौतियों और उनके संभावित समाधानों को भी इंगित करता है. सर्वेक्षण मुख्य आर्थिक सलाहकार डॉ. वी अनंत नागेश्वरन द्वारा तैयार किया जा रहा है.

‘केंद्रीय बजट’ क्या है?

भारतीय संविधान के अनुच्छेद 112 के अनुसार, भारत का केंद्रीय बजट सरकार की पूंजी, राजस्व और व्यय पर व्यापक वार्षिक वित्तीय विवरण है. “बजट” शब्द पुराने फ्रांसीसी शब्द “बौगेट” से लिया गया है जिसका अर्थ है बैग. यह केंद्र सरकार के राजस्व और व्यय अनुमानों के आधार पर वर्तमान और भविष्य के लिए एक विस्तृत वित्तीय योजना होती है.

सरकार ने वार्षिक बजट बनाने की कवायद कब शुरू की?

वित्त मंत्रालय ने 10 अक्टूबर, 2022 को अपने वार्षिक बजट बनाने की कवायद शुरू की.

राजकोषीय घाटा क्या है?

एक वित्तीय वर्ष में सरकार के कुल राजस्व और कुल व्यय के बीच के अंतर को “राजकोषीय घाटा” कहा जाता है. यह खर्च की तुलना में सरकार की कमाई में कुल कमी का संकेत है. कुल राजस्व की गणना में, उधार शामिल नहीं हैं.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Business Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.