Budget Session: संसद में बजट पर चर्चा न होने पर वित्त मंत्री ने जताई नाराजगी, बोलीं- विपक्ष ध्यान भटकाने के लिए अपना रहा है हथकंडे

Budget Session: संसद में बजट पर चर्चा न होने पर वित्त मंत्री ने नाराजगी जताई है. उन्होंने कहा कि विपक्ष ध्यान भटकाने के लिए हथकंडे अपना रहा है. है.

Published date india.com Updated: April 5, 2023 7:36 AM IST
Saddened by lack of discussion on budget in Parliament, economy is success story, says Nirmala Sitharaman.
Saddened by lack of discussion on budget in Parliament, economy is success story, says Nirmala Sitharaman.

Nirmala Sitharaman on Budget: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को संसद में आम बजट पर चर्चा नहीं होने पर नाराजगी जताई. उन्होंने कहा कि दोनों सदनों की कार्यवाही अबतक ठीक से नहीं चल सकी है और विपक्ष लोगों का ध्यान भटकाने के लिए हथकंडे अपना रहा है.

वित्त मंत्री ने साथ ही भारतीय अर्थव्यवस्था को ‘सफलता की कहानी’ बताया.

उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैं बहुत दुखी महसूस कर रही हूं क्योंकि बजट पर बहस होती, तो मुझे इसके विभिन्न सकारात्मक पहलुओं को समझाने का मौका मिलता.’’ उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार साल दर साल ‘ईमानदार और पारदर्शी’ बजट पेश कर रही है.

सुस्‍त वैश्विक अर्थव्‍यवस्‍था के बीच प्रत्‍यक्ष और अप्रत्‍यक्ष राजस्‍व संग्रह में लगातार बढ़ोतरी और मुद्रास्‍फीति के ऊपरी संतोषजनक स्तर के आसपास बने रहने के बारे में जानकारी देते हुए सीतारमण ने कहा कि प्रमुख वैश्विक अर्थव्‍यवस्‍थाओं में भारत सबसे तेजी से बढ़ रहा है.

उन्होंने आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा, ‘‘भारतीय अर्थव्यवस्था एक सफलता की कहानी है.’’

अडानी-हिंडनबर्ग मामले सहित विभिन्न मुद्दों को लेकर सरकार पर विपक्ष के हमले के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा कि विपक्षी दल, विशेष रूप से कांग्रेस, भारतीय अर्थव्यवस्था की सफलता से लोगों का ध्यान हटाने के लिए विभिन्न हथकंडों का सहारा ले रहे हैं.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

उन्होंने कहा कि कोविड-19 महामारी जैसे वैश्विक संकट के बावजूद देश का कर राजस्व बिना किसी अतिरिक्त कर के बढ़ रहा है.

गौरतलब है कि इस बार का बजट सेशन पूरी तरह से हंगामे की भेंट चढ़ गया है. किसी भी महत्वपूर्ण मुद्दे पर चर्चा नहीं हो पाई. पक्ष और विपक्ष दोनों ही अपनी-अपनी मांग पर अड़े रहे. यहां तक कि वित्त विधेयक भी बिना चर्चा के पास हो गया. हिंडनबर्ग की रिपोर्ट आने के बाद विपक्ष लगातार सरकार पर हमलावर है और इस मुद्दे पर जेपीसी की मांग कर रहा है. वहीं, सत्ताधारी दल की तरफ से राहुल गांधी को लेकर हमले किए जा रहे हैं. विपक्ष राहुल गांधी के ब्रिटेन में दिए गए बयानों पर माफी की मांग कर रहा है. इसके बाद मोदी सरनेम को लेकर राहुल गांधी के बयान पर उन्हें दोषी ठहराए जाने और दो साल की सजा सुनाए जाने के बाद समूचा विपक्ष एक होकर विरोध और प्रदर्शन कर रहा है.

(With Bhasha Inputs)

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Business Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.