By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Business Hindi
- By Opening A Joint Account In This Scheme You Can Get An Income Of Rs 9250 Every Month Heres How To Calculate
इस स्कीम में ज्वाइंट अकाउंट खोलकर हर महीने ले सकते हैं 9,250 रुपये की इनकम, जानें- कैसे करें कैलकुलेट?
Post Office MIS 2024 Latest Update: पोस्ट ऑफिस की MIS स्कीम में ज्वाइंट अकाउंट खोलकर हर महीने 9,250 रुपये की आमदनी कर सकते हैं.
Post Office MIS: अगर आप 2024 में किसी ऐसी योजना में निवेश करना चाहते हैं जिसमें आपका जमा पैसा सुरक्षित रहे और आपको रेगुलर इनकम भी मिलती रहे तो पोस्ट ऑफिस मासिक सेविंग योजना (Post Office Monthly Income Scheme) आपके लिए है, जो आपके लिए बहुत उपयोगी साबित हो सकता है.
- इस योजना की सबसे अच्छी बात यह है कि आप इसमें जितना भी निवेश करें, वह सुरक्षित रहता है.
- इसके अलावा, आपको हर महीने अपने निवेश पर ब्याज भी मिलता रहता है.
- पोस्ट ऑफिस MIS अकाउंट (MIS Account) सिंगल और ज्वाइंट दोनों तरह से खोला जा सकता है.
- अगर आप यह अकाउंट अपनी पत्नी, भाई या परिवार के किसी सदस्य के साथ ज्वाइंट रूप से खोलते हैं तो आपके लिए जमा सीमा भी बढ़ जाती है.
- ऐसे में आप इस स्कीम के जरिए घर बैठे 5,55,000 रुपये कमा सकते हैं.
- पोस्ट ऑफिस MIS अकाउंट से हर महीने ब्याज से इनकम
- पोस्ट ऑफिस मासिक सेविंग योजना एक जमा योजना है.
- इसमें एकमुश्त जमा पर हर महीने इनकम होती है.
- अकाउंट पर प्राप्त ब्याज का भुगतान हर महीने पोस्ट ऑफिस सेविंग अकाउंट में किया जाता है.
- 5 साल के बाद आप अपनी जमा रकम निकाल सकते हैं.
- अगर आप आगे भी योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो मैच्योरिटी के बाद नया अकाउंट खोल सकते हैं.
पोस्ट ऑफिस MIS: सिंगल और जवाइंट अकाउंट
- इस योजना में आप सिंगल और ज्वाइंट अकाउंट खुलवा सकते हैं.
- ज्वाइंट अकाउंट दो या तीन लोग मिलकर भी खोल सकते हैं.
- आप सिंगल अकाउंट में 9 लाख रुपये तक और ज्वाइंट अकाउंट में 15 लाख रुपये तक जमा कर सकते हैं.
- जाहिर है अगर जमा ज्यादा होगा तो कमाई भी ज्यादा होगी.
- ऐसे में अगर आप और आपकी पत्नी मिलकर यह अकाउंट खोलते हैं तो आपको अकेले ब्याज से 5 लाख रुपये से ज्यादा की कमाई होगी.
इस स्कीम से कैसे कमाएं 5,55,000 रुपये?
- पोस्ट ऑफिस की मासिक सेविंग योजना में फिलहाल 7.4 फीसदी की दर से ब्याज मिलता है.
- अगर आप अपनी पत्नी के साथ इसमें 15 लाख रुपये जमा करते हैं तो आपको 7.4 फीसदी ब्याज की दर से हर महीने 9,250 रुपये की आमदनी होगी.
- इस तरह साल में 1,11,000 रुपये की गारंटीड इनकम होगी. 1,11,000 x 5 = 5,55,000
- इस तरह 5 साल में दोनों सिर्फ ब्याज से 5,55,000 रुपये कमा लेंगे.
- अगर आप इस अकाउंट को सिंगल अकाउंट के रूप में खोलते हैं, तो आप अधिकतम 9 लाख रुपये जमा कर सकते हैं.
- ऐसे में आपको हर महीने 5,550 रुपये का ब्याज मिलेगा.
- इस तरह आप एक साल में 66,600 रुपये ब्याज के तौर पर ले सकते हैं और 5 साल में आप 3,33,000 रुपये सिर्फ ब्याज से कमा सकते हैं.
कैसे खोलें पोस्ट ऑफिस MIS अकाउंट?
- किसी भी देश का कोई भी नागरिक पोस्ट ऑफिस मासिक आय योजना में अकाउंट खोल सकता है.
- अकाउंट बच्चे के नाम पर भी खोला जा सकता है.
- यदि बच्चा 10 वर्ष से कम उम्र का है, तो उनके माता-पिता या कानूनी अभिभावक उनके नाम पर अकाउंट खोल सकते हैं.
- जब बच्चा 10 साल का हो जाएगा तो उसे अकाउंट को खुद संचालित करने का अधिकार मिल सकता है.
- MIS अकाउंट के लिए आपके पास पोस्ट ऑफिस में सेविंग अकाउंट होना चाहिए.
- ID प्रूफ के लिए आधार कार्ड, पैन कार्ड देना अनिवार्य है.
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Business Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें