By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Business Hindi
- Canara Bank Revises Loan Rates Heres The List Of Other Banks Which Revised Their Loan Rates
केनरा बैंक ने लोन रेट्स में किया संशोधन, जानें फरवरी में और किन-किन बैंकों ने लोन रेट्स को किया है रिवाइज
Canara Bank Loan Rates Latest Updates: केनरा बैंक ने अपने लोन इंटरेस्ट रेट्स को रिवाइज किया है. साथ ही कई और बैंकों ने भी इस महीने में ब्याज दरों में संशोधन किया है.
कई बैंकों ने फरवरी 2024 में अपनी लोन ब्याज दरों में संशोधन किया है. यहां उन बैंकों के बारे में जानकारी दी गई है, जिन्होंने इस महीने अपने लोन इंटरेस्ट रेट्स को संशोधित किया है.
बैंक ऑफ बड़ौदा लोन रेट्स
बैंक ने पिछली दर में कोई बदलाव नहीं किया है. ओवरनाइट MCLR 8.05% पर है. एक महीने की MCLR 8.3% पर अपरिवर्तित है. तीन महीने की MCLR 8.4% पर अपरिवर्तित है. छह महीने की MCLR 8.60% है. एक साल का MCLR 8.80% है. सभी मौजूदा खातों के लिए बैंक ऑफ बड़ौदा बीपीएलआर 12 अप्रैल, 2023 से प्रभावी 13.70% प्रति वर्ष है.
केनरा बैंक लेटेस्ट लोन रेट्स
बैंक ने 12 फरवरी, 2023 से अलग-अलग अवधियों के लिए अपनी सीमांत उधार लागत (MCLR) आधारित उधार दरों में 5 आधार अंकों की बढ़ोतरी की है. ओवरनाइट रेट 8.05% से 8.10% है. एक महीने की दर 8.15% से बढ़कर 8.20% हो गई है. तीन महीने की दर 8.25% से बढ़कर 8.30% हो गई है. छह महीने की दर 8.60% से बढ़कर 8.65% हो गई है. एक साल की दर 8.80% से बढ़कर 8.85 हो गई है. दो साल की दर बढ़कर 9.15% हो गई. तीन साल की दर 9.25% है. 12 फरवरी से प्रभावी केनरा बैंक रेपो लिंक्ड लेंडिंग रेट (RLLR) 9.25% है.
ICICI बैंक लोन रेट्स
ICICI बैंक की वेबसाइट के मुताबिक, ओवरनाइट, एक महीने की MCLR दर को संशोधित कर 8.40% कर दिया गया है. ICICI बैंक में तीन महीने, छह महीने की MCLR क्रमशः 8.45% और 8.60% है. एक साल की MCLR को संशोधित कर 8.65% कर दिया गया है.
पंजाब नेशनल बैंक लोन रेट्स
पीएनबी बैंक की वेबसाइट के मुताबिक, ओवरनाइट MCLR दर 7.90% से बढ़कर 7.90%, एक महीने की MCLR दर 7.90% से बढ़कर 8% हो गई है. ICICI बैंक में तीन महीने, छह महीने के MCLR को क्रमशः 8.10% और 8.30% तक बढ़ा दिया गया है. एक साल की MCLR को बढ़ाकर 8.40% और तीन साल के लिए 8.70% कर दिया गया है.
यस बैंक लोन रेट्स
यस बैंक की वेबसाइट के मुताबिक, नई दरें 1 जनवरी 2024 से प्रभावी हैं. ओवरनाइट रेट 9.2% है. एक महीने के लिए MCLR आधारित लोन दर 9.45% है. तीन महीने की दर 10% है. छह महीने की दर 10.25% है. एक साल की दर 10.50% है.
बैंक ऑफ इंडिया लोन रेट्स
बैंक ऑफ इंडिया की वेबसाइट के अनुसार, बैंक ने ओवरनाइट के लिए और एक महीने के लिए 10 bps की बढ़ोतरी की है और यह 1 फरवरी, 2024 से प्रभावी होगा. तीन महीने की दर 8.40% है. छह महीने की दर 8.60% है. एक साल की दर 8.80% है.
India.com से ताजा अपडेट पाने के लिए हमारे Whatsapp चैनल को सब्स्क्राइब करें. यहां क्लिक करें और अपनी मनपसंद अपडेट पाएं.
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Business Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें