
Gaurav Barar
गौरव बरार (Gaurav Barar) एक अनुभवी पत्रकार और कंटेंट विशेषज्ञ हैं जिनके पास 10 साल से ज्यादा का अनुभव है. वर्तमान में, इंडिया.कॉम में बतौर चीफ सब एडिटर अपनी सेवाएं ... और पढ़ें
Car Price Hike 2026: नए साल 2026 की दस्तक के साथ ही भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में एक बड़ा बदलाव आने वाला है. अगर आप भी नए साल के जश्न के साथ अपने घर में एक नई कार या बाइक लाने का सपना देख रहे हैं, तो यह खबर आपकी जेब पर असर डाल सकती है.
देश की कई दिग्गज ऑटो कंपनियों ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की है कि 1 जनवरी 2026 से वाहनों की कीमतों में उल्लेखनीय बढ़ोतरी की जाएगी. ऑटोमोबाइल कंपनियों का कहना है कि वाहन निर्माण की लागत में पिछले एक साल में भारी उछाल आया है.
कार बनाने में इस्तेमाल होने वाले प्रमुख तत्व जैसे स्टील, तांबा, एल्युमिनियम और महत्वपूर्ण कीमती धातुओं के दाम वैश्विक बाजार में बढ़ गए हैं. ये धातुएं न केवल कार की बॉडी बनाने में काम आती हैं, बल्कि आधुनिक इंजनों और पेचीदा इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम के लिए भी अनिवार्य हैं.
इसके अलावा, वैश्विक आर्थिक उतार-चढ़ाव और डॉलर के मुकाबले रुपये की कमजोरी ने आयात को और अधिक खर्चीला बना दिया है. चूंकि भारत में बनने वाली कारों के कई हाई-टेक पुर्जे विदेशों से मंगाए जाते हैं, इसलिए विदेशी मुद्रा दर में बदलाव का सीधा असर कार की अंतिम कीमत पर पड़ता है.
विशेषज्ञों के अनुसार, जनवरी 2026 से विभिन्न मॉडल्स की कीमतों में 2% से 3% तक की वृद्धि देखी जा सकती है. हालांकि कुछ प्रीमियम ब्रांड्स के लिए यह आंकड़ा और भी ऊपर जा सकता है.
उदाहरण के तौर पर, 10 लाख रुपये की कार पर आपको 20 से 30 हजार रुपये तक अतिरिक्त चुकाने पड़ सकते हैं. हालांकि बाजार में कड़ा मुकाबला है, लेकिन मांग में मजबूती को देखते हुए कंपनियां इस बोझ को ग्राहकों पर डालने के लिए तैयार हैं.
कई प्रमुख कंपनियों ने अपने पत्ते खोल दिए हैं. जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया ने स्पष्ट किया है कि उत्पादन लागत को संतुलित करने के लिए वे अपने सभी मॉडल्स की कीमतों में लगभग 2 प्रतिशत की वृद्धि करेंगे. लक्जरी कार सेगमेंट में अग्रणी मर्सिडीज-बेंज इंडिया ने भी अपने पूरे पोर्टफोलियो की कीमतें बढ़ाने का निर्णय लिया है.
बीएमडब्ल्यू मोटरराड इंडिया की लग्जरी बाइक के शौकीनों के लिए भी बुरी खबर है, क्योंकि बीएमडब्ल्यू अपनी मोटरसाइकिलों के दाम बढ़ाने जा रही है. ईवी (EV) सेक्टर भी इससे अछूता नहीं है. एथर एनर्जी अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की कीमतों में इजाफा करेगी, जिसका मुख्य कारण बैटरी सेल और इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेंट्स की बढ़ती लागत है.
सिर्फ चार पहिया वाहन ही नहीं, बल्कि आम आदमी की सवारी यानी बाइक और इलेक्ट्रिक स्कूटर भी महंगे होने जा रहे हैं. चिप संकट के बाद अब विदेशी मुद्रा में अस्थिरता ने टू-व्हीलर निर्माताओं को भी कीमतें बढ़ाने पर मजबूर कर दिया है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Business Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.