
Anjali Karmakar
अंजलि कर्मकार 12 साल से जर्नलिज्म की फील्ड में एक्टिव हैं. उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से इकोनॉमिक्स में ग्रेजुएशन किया है. यहीं से मास कॉम में मास्टर्स की डिग्री ली ... और पढ़ें
आज के समय में हर किसी के पास कोई न कोई बैंक अकाउंट है. इनमें सेविंग अकाउंट सबसे कॉमन है. सैलरीड क्लास हर महीने कुछ न कुछ सेविंग इसी अकाउंट में डालता है. इस अकाउंट का इस्तेमाल डिपॉजिट और ट्रांजैक्शन के लिए भी किया जाता है. सेविंग अकाउंट में रखे अमाउंट पर आपको इंटरेस्ट भी मिलता है. लेकिन, क्या आप जानते हैं कि सेविंग अकाउंट में आप मैक्सिमम कितना अमाउंट जमा करके रख सकते हैं? लिमिट से ज्यादा अमाउंट जमा होने पर आपको इनकम टैक्स का नोटिस भी आ सकता है.
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के मुताबिक, सेविंग अकाउंट में कैश रखने की लिमिट 10 लाख रुपये है. आप इस अकाउंट में सिर्फ उतना ही कैश रखें, जो ITR के दायरे में आता है. अगर आप ज्यादा कैश रखते हैं, तो आपको जो इंटरेस्ट मिलता है उस पर आपको टैक्स देना होता है. अगर आप टैक्स नहीं देंगे, तो आपको इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की तरफ से नोटिस आ जाएगा.
सेविंग अकाउंट में हाई वैल्यू ट्रांजैक्शन का रखें ध्यान
नोटिस आने पर देनी होगी कौन सी जानकारी?
आपको इनकम टैक्स डिपार्टमेंट को जानकारी देनी होती है कि आपके सेविंग अकाउंट में कितना ब्याज मिलता है. आप अकाउंट में कितना पैसे रखते हैं. क्योंकि, आपके सेविंग अकाउंट के डिपॉजिट से जो ब्याज मिलता है वह आपके इनकम में जोड़ा जाता है. अगर आप ऐसा नहीं करते हैं, तो इनकम टैक्स डिपार्टमेंट आपके खिलाफ कदम उठा सकता है.
लीगल एक्शन से बचने के लिए फंड के सोर्स का रखें प्रूफ
अगर आपने एक फाइनेंशियल ईयर में 10 लाख रुपये से ज्यादा डिपॉजिट किया है, तो आपको इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की तरफ नोटिस भेजा जाएगा. आपको इस नोटिस का जवाब देने के लिए फंड के सोर्स का प्रूफ देना होगा. ये प्रूफ बैंक स्टेटमेंट, इन्वेस्टमेंट रिकॉर्ड और विरासत से जुड़े डॉक्यूमेंट्स हो सकते हैं.
मैक्सिमम कितने सेविंग अकाउंट खुलवा सकते हैं?
आप अपनी इनकम के हिसाब से कितने भी सेविंग अकाउंट रख सकते हैं. लेकिन, आपको उतने ही अकाउंट खोलने चाहिए, जिन्हें आप मैनेज कर सके. आमतौर पर सेविंग, इंवेस्टमेंट और अपने खर्चों के लिए 3 सेविंग अकाउंट होना अच्छा माना जाता है, ताकि आपको अपने पैसों को मैनेज करने में आसानी हो.
क्या ज्यादा अकाउंट के लिए देना होगा जुर्माना?
भारत में एक से ज्यादा बैंक अकाउंट रखने पर किसी भी तरह की सजा या जुर्माने का प्रावधान नहीं है. हालांकि, एक से ज्यादा बैंक अकाउंट होने की स्थिति में आपको हर एक बैंक अकाउंट के KYC को अपडेट रखना चाहिए. इसके अलावा किसी भी अकाउंट को वैध रखने के लिए पैन, आधार एड्रेस प्रूफ देना भी जरूरी है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Business Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.