Cheapest Gold Loan Top 10 Banks Giving Easy Loan Know Important Points
Cheapest Gold Loan: टाॅप 10 बैंक जहां मिल रहा है सबसे सस्ता गोल्ड लोन, जान लीजिए ये जरूरी बातें...
Cheapest Gold Loan: गोल्ड लोन सबसे अच्छा विकल्प है. ये हैं 10 बैंक जहां मिल रहा है सबसे सस्ता गोल्ड लोन, जानिए गोल्ड लोन लेने से पहले ये जरूरी बातें...
Cheapest Gold Loan: कई बार अचानक जब कभी पैसों की जरूरत पड़ती है। तब हम महसूस करते हैं कि हमारे पास बहुत सीमित विकल्प हैं. अगर आप बैंक से सामान्य लोन लेना नहीं चाहते हैं तो आपके लिए गोल्ड लोन एक बेहतर विकल्प हो सकता है.बैंक या अन्य वित्तीय संस्थानों से गोल्ड लोन आसानी से मिल सकता है और यह पर्सनल लोन के मुकाबले सस्ता होता है। कम जोखिम के कारण बैंक, एनबीएफसी या अन्य वित्तीय संस्थानों से सोना गिरवी रखकर आसानी से लोन लिया जा सकता है.
गोल्ड लेने से पहले जान लें जरूरी बातें
1- लोन से पहले हमेशा ध्यान रखें की आपका सोना 18 कैरेट से कम का नहीं होना चाहिए, क्योंकि कई बैंक 18 कैरेट से कम पर गोल्ड लोन ऑफर नहीं करते हैं।
2- गोल्ड लोन लेने के लिए आधार या पैन कार्ड होना अनिवार्य है। यह आपके पहचान पत्र के रुप में काम करेगा।
3- सामान्य लोन की तरह गोल्ड भी अलग-अलग समय के लिए दिया जाता है। सामान्य गोल्ड लोन 3 महीने से 36 महीने तक के लिए बैंक दे रहे हैं।
4- हमेशा सरकारी बैंकों से ही गोल्ड लोन लेने का प्रयास करना चाहिए। क्योंकि यहां ब्याज दर कम रहता है।
Add India.com as a Preferred Source
कौन बैंक कितना ब्याज लेता है ….
बैंक ब्याज दर
• पंजाब एंड सिंध बैंक 7.00%
• बैंक ऑफ इंडिया 7.35%
• एसबीआई 7.50%
• केनरा बैंक 7.65%
• कर्नाटक बैंक 8.42%
• इंडियन बैंक 8.50%
• यूको बैंक 8.50%
• फेडरल बैंक 8.50%
• पीएनबी 8.75%
• यूनियन बैंक 8.85%
(सोर्स: बैंकबाजार डॉट कॉम, आंकड़े: 23 मार्च, 2021 तक)
सोने पर 90 फीसदी तक लोन, बचे हैं इतने ही दिन, जल्दी करें
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने कहा है कि कोई भी व्यक्ति अपने घर में पड़े सोने के आभूषणों की कीमत के 90 फीसदी बराबर तक कर्ज (Gold Loan) ले सकता है. आसान भाषा में कहें तो कोई भी व्यक्ति सोने के आभूषणों को बैंक या गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी (Banks/NBFCs) के पास गिरवी रखकर अच्छा कर्ज ले सकता है. लेकिन आप इसका फायदा 31 मार्च 2021 तक ही ले सकते हैं.
बहुत सस्ता पड़ता है गोल्ड लोन
गोल्ड लोन पर्सनल लोन के मुकाबले काफी सस्ता पड़ता है. साथ ही गोल्ड लोन मंजूर होने में बहुत कम वक्त लगता है. ऐसे में कोरोना संकट के बीच गोल्ड लोन आम लोगों की पहली पसंद बन गया है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Business Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.