चीन ने विश्व व्यापार संगठन के टीएफए को दी मंजूरी

वाणिज्य मंत्रालय ने शुक्रवार को जारी बयान में यह जानकारी दी।

Published: September 5, 2015, 12:50 PM IST

चीन ने विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) के व्यापार सुविधा समझौते (टीएफए) के प्रोटोकॉल को मंजूरी दे दी है। वाणिज्य मंत्रालय ने शुक्रवार को जारी बयान में यह जानकारी दी।
मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि चीन ने चार सितंबर को इस प्रोटोकॉल को औपचारिक रूप से स्वीकार कर लिया। इस तरह चीन इस प्रोटोकॉल को स्वीकार करने वाला 13वां देश बन गया है। डब्ल्यूटीओ में चीन के राजदूत यू जियानहुआ ने महानिदेशक रॉबर्टो अजेवेडो को स्वीकृति-पत्र सौंप दिया।

व्यापार सुविधा समझौता डब्ल्यूटीओ के दो-तिहाई सदस्यों द्वारा घरेलू स्तर पर मंजूरी दे दिए जाने के बाद लागू होगा।

चीन ने अंतर्राष्ट्रीय व्यापार को बढ़ावा देने और व्यापार लागत में कटौती के लिए डब्ल्यूटीओ के सदस्य देशों से इस प्रोटोकॉल को जल्द से जल्द अपनाने का आह्वान किया है।

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Business Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.