Citizens Of These 5 Countries Do Not Pay Tax Even Crore Income Check List
चाहे करोड़ों में क्यों न हो कमाई, फिर भी इन 5 देशों के लोगों को नहीं भरना पड़ता 1 रुपये का भी टैक्स, चेक करें लिस्ट
दुनिया के ऐसे कई देश हैं, जहां की इकोनॉमी तेल निर्यात और टूरिज्म पर बेस्ड है. इसलिए यहां के नागरिकों को एक रुपये का टैक्स भी सरकार को नहीं चुकाना पड़ता है. इस लिस्ट में मिडिल ईस्ट के 6 देश आते हैं.
भारत में इनकम टैक्स को लेकर सरकार ने कई तरह के नियम बनाए हुए हैं. इनकम टैक्स रिटर्न के दायरे में आने वाले हर भारतीय नागरिक को टैक्स अदा करना होता है. संविधान के अनुच्छेद 371F के तहत सिक्किम भारत का एकमात्र राज्य है, जहां इनकम टैक्स नहीं लगता. लेकिन, क्या आप जानते हैं दुनिया में 5 देश ऐसे भी हैं, जहां लोगों को एक भी रुपया टैक्स का नहीं देना होता है. भले ही उनकी इनकम करोड़ों में ही क्यों न हो.
संयुक्त अरब अमीरात मिडिल ईस्ट देश संयुक्त अरब अमीरात यानी UAE अपने तेल और गैस की कमाई से काफी समृद्ध है. इसलिए यहां के लोगों की इनकम चाहे कितनी भी हो, उन्हें कोई टैक्स नहीं देना पड़ता है.
बहरीन मिडिल ईस्ट के एक और देश बहरीन की इकोनॉमी भी तेल और फाइनेंस सेक्टर से चलती है. यानी सरकार की कमाई मूल रूप से तेल उत्पादन और विदेशी निवेश से होती है. इसलिए बहरीन के नागरिकों को भी अपनी कमाई का कोई भी हिस्सा टैक्स के रूप में नहीं देना होता है.
कुवैत मिडिल ईस्ट के देश कुवैत में भी सरकार लोगों से कोई टैक्स नहीं वसूलती है. उनकी अनलिमिटेड इनकम टैक्स फ्री है. ये देश में भी तेल संपदा के कारण काफी अमीर है.
केमैन आइलैंड्स केमैन आइलैंड्स एक ब्रिटिश प्रवासी क्षेत्र पश्चिमी कैरिबियन सागर में स्थित है. यह देश टैक्स-फ्री बिजनेस और बैंकिंग के लिए मशहूर है. यहां की इकोनॉमी टूरिज्म और इंटरनेशनल फाइनेंस पर बेस्ड है. इसलिए यहां के नागरिकों को कोई भी टैक्स नहीं देना होता है.
Add India.com as a Preferred Source
मोनाको यूरोप का एक देश मोनाको भी है, जहां के लोगों को कोई भी टैक्स नहीं देना होता है. इस देश की कमाई लग्जरी टूरिज्म और रियल एस्टेट से होती है.
इन देशों में भी नहीं देना पड़ता है टैक्स इसके अलावा कतर, ब्रुनेई, सऊदी अरब, बहामास, और सेंट किट्स एंड नेविस जैसे देशों में भी लोगों को कोई भी टैक्स नहीं देना होता है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Business Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.