कोरोना संकट में हरियाणा सरकार का छात्रों को तोहफा, शिक्षा ऋण पर मिली ये राहत

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने अपने राज्य के छात्रों को एक बड़ी राहत दी है.

Published date india.com Published: May 21, 2020 11:10 AM IST
CM Khattar Says his govt to bear three months interest on education loans

देश में कोरोना संकट की वजह से हर कोई परेशान है. ऐसे में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने अपने राज्य के छात्रों को एक बड़ी राहत दी है. उन्होंने कहा है कि राज्य में हजारों छात्रों द्वारा लिए गए शिक्षा कर्ज पर तीन महीने के ब्याज का भुगतान राज्य सरकार करेगी.

उन्होंने राज्य के लोगों को टेलीविजन के जरिए अपने संबोधन में कहा, ‘हरियाणा सरकार इस साल अपनी शिक्षा पूरी करने वाले या पिछले साल अपनी शिक्षा पूरी करने वाले ऐसे सभी छात्रों के शिक्षा के कर्ज पर ब्याज का भार वहन करेगी जिन्होंने कोरोना वायरस महामारी के कारण नौकरी नहीं शुरू की है या कोई कारोबार आरंभ नहीं किया है.’ उन्होंने कहा कि सरकार के इस कदम से 36,000 छात्रों को फायदा होगा.

सरकार की इस घोषणा से राज्य के खजाने पर 40 करोड़ रुपये का बोझ पड़ेगा. मुख्यमंत्री के हवाले से एक बयान में कहा गया है कि हरियाणा सरकार केंद्र के मुद्रा लोन कार्यक्रम की ‘शिशु योजना’ के तहत 50,000 रुपये तक के कर्ज पर कुल ब्याज के दो प्रतिशत को भी वहन करेगी.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Business Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.