Cng Png Price Cut Torrent Gas Cuts Cng By Rs 3 50 Per Kg And Png By Rs 2 Per Scm After Igl Know New Rates Here
CNG PNG Price Cut: IGL के बाद अब इस कंपनी ने भी घटा दिये CNG-PNG के दाम, जानिये क्या है नई कीमत
CNG PNG Price Cut: टोरेंट गैस ने शुक्रवार को CNG की कीमत में 3.50 रुपये प्रति किलोग्राम तक और घरेलू PNG में 2 रुपये प्रति मानक घन मीटर तक की कटौती करने की घोषणा की.
CNG PNG Price Cut: अगर आपके पास भी CNG से चलनेवाली गाड़ी है या फिर आप घर में खाना बनाने के लिए PNG का इस्तेमाल करते हैं तो यह खबर आपके काम की है. नये साल के दूसरे ही दिन CNG और PNG की कीमतों में कटौती की सौगात मिली है.शहरी गैस वितरण कंपनी टोरेंट गैस (Torrent Gas) ने शुक्रवार को CNG की कीमत में 3.50 रुपये प्रति किलोग्राम तक और घरेलू PNG में 2 रुपये प्रति मानक घन मीटर तक की कटौती करने की घोषणा की. टोरेंट समूह की कंपनी ने एक बयान में कहा कि इस कटौती के बाद CNG की कीमत पेट्रोल की तुलना में 43 प्रतिशत तक सस्ती हो जाएगी. यह राहत देशभर में राष्ट्रीय गैस ग्रिड से जुड़े टोरेंट गैस के परिचालन क्षेत्रों में लागू होगी.
क्यों की गई है कटौती?
CNG और PNG के दामों में यह कटौती पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस नियामक बोर्ड (PNGRB) के एकीकृत शुल्क ऑर्डर के लागू होने के बाद संभव हो सकी है, जो एक जनवरी 2026 से प्रभावी हो गया है. एकीकृत शुल्क व्यवस्था के तहत पाइपलाइन परिवहन शुल्क को एकसमान किया गया है, जिससे शहरी गैस वितरक कंपनियों की लागत में कमी आई है.कंपनी ने कहा, ‘कीमतों में यह कटौती खाना पकाने के लिए PNG का उपयोग करने वाले घरों और CNG वाहनों के उपभोक्ताओं को बड़ी राहत देगी. इससे आम आदमी के घरेलू खर्च में कमी आएगी.
इन कंपनियों ने भी घटाए हैं दाम
इसके पहले शहरी गैस वितरण से जुड़ी गेल गैस लिमिटेड, इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) और थिंक गैस कंपनी भी CNG एवं PNG की कीमतों में कटौती की घोषणा कर चुकी है. Torrent गैस के मुताबिक, इस कदम से नए घरेलू गैस कनेक्शनों की मांग बढ़ने के साथ यात्री एवं वाणिज्यिक दोनों श्रेणियों में नए CNG वाहनों की बिक्री को भी प्रोत्साहन मिलने की उम्मीद है.
कंपनी ने एक बयान जारी कर कहा कि वह हमेशा लागत में कमी का लाभ अपने ग्राहकों तक पहुंचाने में अग्रणी रही है. फिलहाल टोरेंट गैस 34 जिलों में 526 सीएनजी स्टेशन संचालित कर रही है और दो लाख से अधिक घरों को पाइपयुक्त रसोई गैस कनेक्शन उपलब्ध करा चुकी है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Business Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.