By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Business Hindi
- Cyient Dlm Ipo Cyient Dlm Ipo Opens Today Heres Gmp And Price
Cyient DLM IPO: आज खुल गया Cyient DLM का IPO, जानें- क्या है GMP, प्राइस और अन्य डीटेल्स?
Cyient DLM IPO का आज खुल गया है. सब्सक्रिप्शन के लिए यह 30 जून तक खुला रहेगा. कंपनी ने 250 से 265 रुपये इसका प्राइस बैंड तय किया है.
Cyient DLM IPO: Cyient DLM Ltd का IPO आज बिडर्स के लिए खुल गया है और बुक बिल्ड इश्यू ग्राहकों के लिए 30 जून 2023 यानी इस सप्ताह शुक्रवार तक खुला रहेगा. कंपनी ने Cyient DLM IPO का प्राइस बैंड 250 से 265 रुपये प्रति इक्विटी शेयर तय किया है.
इलेक्ट्रॉनिक मैन्यूफैक्चरिंग सर्विस प्रोवाइडर कंपनी का टार्गेट इस आईपीओ से 592 करोड़ रुपये जुटाने का है और यह कंपनी के नए 22,339,623 शेयर जारी करके किया जाएगा. इस बीच आईपीओ खुलने से पहले, Cyient DLM शेयर ग्रे मार्केट में उपलब्ध हो गए हैं. बाजार पर्यवेक्षकों के मुताबिक, Cyient DLM Ltd के शेयर आज ग्रे मार्केट में 100 रुपये के प्रीमियम पर उपलब्ध हैं.
Cyient DLM IPO का GMP
बाजार पर्यवेक्षकों के मुताबिक, Cyient DLM IPO ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) आज 100 रुपये है, जो इसके सोमवार के GMP 110 से 10 रुपये कम है. बाजार पर्यवेक्षकों का मानना है कि मुख्य रूप से कमजोर वैश्विक बाजार धारणा के कारण गिरावट आई है. भारतीय शेयर बाजार गुरुवार और शुक्रवार की गिरावट के बाद सोमवार को निचले स्तर पर रहा. इसलिए, इस सेकेंडरी मार्केट के मूड ने साइएंट डीएलएम आईपीओ के संबंध में ग्रे मार्केट भावनाओं पर भी असर डाल दिया. छोटा प्राइस बैंड बड़ी संख्या में निवेशकों को आकर्षित कर सकता है और आने वाले सत्रों में ग्रे मार्केट में भाव और ऊपर जा सकते हैं.
क्या है GMP का मतलब?
बाजार पर्यवेक्षकों के मुताबिक, आज Cyient DLM IPO GMP 100 रुपये है, जिसका मतलब है कि ग्रे मार्केट को उम्मीद है कि Cyient DLM IPO की लिस्टिंग कीमत 365 (265 + 100 रुपये) के आसपास हो सकती है, जो इसके प्राइस बैंड से लगभग 35 फीसदी अधिक है.
Cyient DLM IPO के अन्य डीटेल्स
Cyient DLM IPO के बीएसई और एनएसई दोनों पर लिस्ट किए जाने का प्रस्ताव है. शेयर लिस्टिंग की संभावित तारीख 10 जुलाई 2023 है. साइएंट डीएलएम आईपीओ आवंटन की तारीख 5 जुलाई 2023 होने की सबसे अधिक संभावना है. केफिन टेक्नोलॉजीज लिमिटेड को आईपीओ के आधिकारिक रजिस्ट्रार के रूप में नियुक्त किया गया है.
स्ट्रांग बिजनेस अपॉर्चुनिटीज, हेल्दी फाइनेंशियल्स, मिक्स्ड डायवर्सिफाइड प्रोडक्ट, सल्यूशन- ओरिएंटेड आउटलुक, कस्टमर-सेंट्रिक सर्विस और रिलायबल के ट्रैक रिकॉर्ड को ध्यान में रखते हुए, एक्सपर्ट्स ने इस इश्यू को सबस्क्राइब करने की सलाह दे रहे हैं.
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Business Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें