
Anjali Karmakar
अंजलि कर्मकार 12 साल से जर्नलिज्म की फील्ड में एक्टिव हैं. उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से इकोनॉमिक्स में ग्रेजुएशन किया है. यहीं से मास कॉम में मास्टर्स की डिग्री ली ... और पढ़ें
किसी भी चीज को आधिकारिक तौर पर साबित करने के लिए किसी न किसी डॉक्यूमेंट की जरूरत पड़ती है. जैसे आपके जन्म की तारीख और उम्र साबित करना हो, तो बर्थ सर्टिफिकेट या हाईस्कूल की मार्कशीट चाहिए. नागरिकता साबित करना हो, तो वोटर्स आईडी. इनकम दिखानी हो, तो इनकम सर्टिफिकेट. जाति साबित करनी हो, तो कास्ट सर्टिफकेट. शादी साबित करनी हो तो इसके लिए मैरिज सर्टिफिकेट देना पड़ता है. इसी तरह अगर किसी की मौत साबित करनी है, तो इसके लिए डेथ सर्टिफिकेट बनवाना जरूरी है.
डेथ सर्टिफिकेट मृत व्यक्ति का एक बेहद ही जरूरी डाक्यूमेंट होता है. कई बार लोग डेथ सर्टिफिकेट बनावने में काफी देरी कर देते हैं. फिर जब हमें किसी बीमा पॉलिसी का क्लेम करना होता है या फिर बैंक संबंधित कामकाज करना होता है, तो डेथ सर्टिफिकेट नहीं होने पर काम अटक जाता है. फिर आपको इसे बनवाने के लिए नगर निगम के दफ्तर या संबंधित अस्पताल के चक्कर काटने पड़ जाते हैं. आप घर बैठे आसानी से डेथ सर्टिफिकेट बनवा सकते हैं.
किन जगहों पर होता है डेथ सर्टिफिकेट का इस्तेमाल?
डेथ सर्टिफिकेट के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट
मृतक का राशन कार्ड, मृतक का आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर्स आईडी, पासपोर्ट साइज फोटो, एप्लीकेशन फॉर्म और एफिडेविड.
ऑनलाइन डेथ सर्टिफिकेट बनवाने का प्रोसेस
STEP 1: डेथ सर्टिफिकेट बनवाने के लिए आपको मृत्यु प्रमाण पत्र की ऑफिशियल वेबसाइट https://dc.crsorgi.gov.in/crs/ पर क्लिक करना होगा.
STEP 2: इस लिंक पर क्लिक करने के बाद अब आपको रजिस्ट्रेशन करना होगा.
STEP 3: फिर Login वाले ऑप्शन पर क्लिक करें और General Public पर ऑप्शन चुनें.
STEP 4: फिर डेथ सर्टिफिकेट बनवाने के लिए आपको Death वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है.
STEP 5: यहां मरने वाले शख्स से जुड़ी जानकारी भरें.
STEP 6: डॉक्यूमेंट अटैच करें और पासपोर्ट साइज फोटो लगाएं.
STEP 7: सारी जानकारी क्लिक करने के बाद आपको फॉर्म सबमिट कर देना है. डेथ सर्टिफिकेट के लिए कोई फीस नहीं लगती है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Business Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.