सावधान! इन 5 जगहों पर डेबिट कार्ड का इस्तेमाल पड़ सकता है भारी, छोटी सी गलती से हो सकता है बड़ा नुकसान

Debit Card Fraud: आज के समय में डेबिट कार्ड हमारी रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बन गया है. इस स्टोरी में हम आपको बता रहे हैं की किन जगहों पर इसका इस्तेमाल करना खतरनाक हो सकता है.

Published date india.com Published: January 8, 2026 10:07 PM IST
debit card safety
debit card safety

Debit Card Fraud: आज के समय में डेबिट कार्ड हमारी रोजमर्रा की जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है. सब्जी खरीदने से लेकर ऑनलाइन शॉपिंग और बिल भुगतान तक, हर जगह लोग डेबिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं. यह सुविधा जितनी आसान है, उतनी ही खतरनाक भी साबित हो सकती है. कई बार एक छोटी सी गलती की वजह से कुछ ही मिनटों में बैंक अकाउंट से सारी जमा पूंजी गायब हो जाती है. इस स्टोरी में हम आपको बता रहे हैं की किन जगहों पर डेबिट कार्ड का इस्तेमाल करन बेहद खतकनाक होता है.

तेजी से फैल रहा ये स्कैम

आजकल डेबिट कार्ड से जुड़े फ्रॉड के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. साइबर अपराधी नए-नए तरीके अपनाकर लोगों को ठग रहे हैं और उनके खातों से पैसे निकाल रहे हैं. कई बार लोग अनजाने में ऐसी जगहों पर कार्ड इस्तेमाल कर लेते हैं, जहां सुरक्षा के इंतजाम कमजोर होते हैं. ऐसे मामलों में न तो तुरंत पैसे वापस मिलते हैं और न ही शिकायत का समाधान जल्दी हो पाता है. यही वजह है कि कुछ खास जगहों पर डेबिट कार्ड की जगह कैश का इस्तेमाल करना ज्यादा सुरक्षित माना जाता है.

नकली डिवाइस का इस्तेमाल

पेट्रोल पंप और गैस स्टेशन डेबिट कार्ड फ्रॉड के लिए सबसे संवेदनशील जगहों में गिने जाते हैं. यहां अक्सर कार्ड स्कैनर लगाए जाने की खबरें सामने आती रहती हैं. अपराधी असली कार्ड मशीन के ऊपर नकली डिवाइस लगा देते हैं, जो कार्ड डालते ही आपकी जानकारी और पिन चुरा लेती है. चूंकि ये मशीनें अक्सर कर्मचारियों की नजर से दूर होती हैं, इसलिए खतरा और बढ़ जाता है. पिन मिलते ही अपराधी मिनटों में आपका अकाउंट खाली कर सकते हैं.

इन जगहों पर ना करें इस्तेमाल

रेस्टोरेंट, होटल और कार रेंटल जैसी जगहों पर भी डेबिट कार्ड इस्तेमाल करते समय सावधानी जरूरी है. रेस्टोरेंट में जब आप कार्ड वेटर को देते हैं, तो वह कुछ देर के लिए आपकी नजरों से दूर चला जाता है. इसी दौरान कार्ड की फोटो ली जा सकती है या पॉकेट स्किमर से डेटा कॉपी किया जा सकता है. वहीं कई होटल और कार रेंटल कंपनियां चेक-इन के समय डेबिट कार्ड पर प्री-ऑथराइजेशन होल्ड लगा देती हैं, जिससे आपके खाते की रकम कुछ दिनों के लिए ब्लॉक हो जाती है और कार्ड कई जगह काम नहीं करता.

लोकल एटीएम और फर्जी वेबसाइट

इसके अलावा सड़क किनारे लगे लोकल एटीएम और छोटी या नई वेबसाइटें भी डेबिट कार्ड के लिए सुरक्षित नहीं मानी जातीं. ऐसे एटीएम में सुरक्षा और निगरानी कम होती है, जिससे स्किमर लगाना आसान हो जाता है. वहीं अनजान वेबसाइट पर कार्ड की जानकारी डालना सीधे बैंक अकाउंट को खतरे में डाल देता है. अगर वेबसाइट हैक हो गई तो पैसा तुरंत निकल सकता है. इसलिए ऑनलाइन भुगतान में क्रेडिट कार्ड या डिजिटल वॉलेट का इस्तेमाल ज्यादा सुरक्षित माना जाता है, जबकि डेबिट कार्ड का इस्तेमाल सोच-समझकर करना चाहिए.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Business Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.