
Anjali Karmakar
अंजलि कर्मकार 12 साल से जर्नलिज्म की फील्ड में एक्टिव हैं. उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से इकोनॉमिक्स में ग्रेजुएशन किया है. यहीं से मास कॉम में मास्टर्स की डिग्री ली ... और पढ़ें
आज के समय में हर काम या सर्विस के लिए किसी न किसी डॉक्यूमेंट की जरूरत पड़ती है. बैंक में नया अकाउंट खुलवाना हो, तो PAN कार्ड चाहिए. नया सिम कार्ड लेना हो, तो आधार मांगा जाता है. किराये पर घर लेना हो, तो कई जगहों पर रेंट एग्रीमेंट के साथ-साथ कैरेक्टर सर्टिफिकेट मांगा जाता है. किसी रिजर्वेशन का लाभ लेना है, तो आपको कास्ट सर्टिफिकेट लगाना पड़ता है. शादी के बाद सरनेम बदलवाना हो, तो मैरिज सर्टिफिकेट चाहिए.वहीं, सड़क पर गाड़ी चलाने के लिए ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना पड़ता है.
कई बार लोग इन कामों और डॉक्यूमेंट बनाने के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाते रहते हैं, लेकिन काम होता नहीं है. दिल्ली में ऐसे लोगों की परेशानी को दूर करने के लिए अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली पिछली आम आदमी पार्टी की सरकार ने फ्री डोरस्टेप सर्विस शुरू की थी.
क्या है डोरस्टेप सर्विस?
दिल्ली की पिछली आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार ने डोरस्टेप सर्विस की शुरुआत की थी. इसमें कुल 40 पब्लिक सर्विस हैं, जिनके लिए आम आदमी को किसी सरकारी दफ्तर जाने की जरूरत नहीं होगी. एक कॉल पर अधिकारी और सेवा से जुड़े लोग आपके घर पहुंचेंगे और आपका काम कराएंगे. इससे जनता को ना तो लंबी-लंबी लाइन में लगने की जरूरत होगी और ना ही दलाल उनका शोषण कर पायेंगे.इन कामों के लिए आपको कोई फीस भी नहीं देनी होगी. यानी ये 40 सर्विस बिल्कुल मुफ्त है.
लिस्ट में कौन-कौन सी सर्विस शामिल?
दिल्ली सरकार की इस स्कीम में 7 अलग-अलग डिपार्टमेंट की 40 सर्विस शामिल हैं:-
रेवेन्यू डिपार्टमेंट
ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट
दिल्ली जल बोर्ड(DJB)
सोशल वेलफेयर सर्विस
वीमेन एंड चिल्ड्रेन डेवलपमेंट
राशन डिपार्टमेंट
लेबर डिपार्टमेंट
हेल्थ डिपार्टमेंट
कैसे ले सकेंगे इस सर्विस का फायदा?
ट्रांसपिरेंसी पर जोर
अगर आपने दिल्ली सरकार की सेवा के लिए हेल्पलाइन पर कॉल किया है, तो कंपनी जिस एम्प्लॉयी को आपके घर भेजेगी वह आपकी सुविधा के हिसाब से आपके घर आएगा.कंपनी का मोबाइल सहायक आपके सामने ही दिल्ली सरकार की साईट पर अपलोड किया जाएगा. अगर प्रमाण पत्र की जरूरत के हिसाब से बायोमीट्रिक जांच की जरूरत होगी तो उसकी मशीन भी उसके पास होगी.
दिल्ली में बनेंगे कॉल सेंटर
डोरस्टेप सेवा के लिए दिल्ली के 11 जिले में 11 कॉल सेंटर की व्यवस्था की गई है. हेल्पलाइन नंबर पर आप कॉल करके पहले जानकारी ले सकेंगे. फिर आपको जिस विभाग की जानकारी या सुविधा चाहिये, उस बारे में जान सकते हैं.
अगर ऑनलाइन मोड से काम करना हो तो?
डोरस्टेप सर्विस के चालू होने के बाद भी ऑनलाइन सर्विस पहले की तरह काम कर रही हैं. आप अगर खुद से ऑनलाइन मोड के जरिए ये काम करवाना चाहते हैं, तो बिना किसी रोकटोक के कर सकेंगे.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Business Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.