दिल्ली पुलिस ने पवन मुंजाल के खिलाफ दर्ज की FIR, हीरो मोटोकॉर्प के शेयरों में आई 2.5% की गिरावट

साल 2009-2010 के जालसाजी के एक मामले में दिल्ली पुलिस ने हीरो मोटोकॉर्प के मालिक पवन मुंजाल के खिलाफ FIR दर्ज किया है. जिसके बाद हीरो मोटो कॉर्प के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई.

Published date india.com Updated: October 9, 2023 7:13 PM IST
Delhi Police files FIR against Pawan Munjal, Hero MotoCorp shares fall by 2.5 per cent.
Delhi Police files FIR against Pawan Munjal, Hero MotoCorp shares fall by 2.5 per cent.

FIR Registered Against Hero MotoCorp Chairman- दिल्ली पुलिस ने हीरो मोटोकॉर्प (Hero Moto Corp) के चेयरमैन, मैनेजिंग डायरेक्टर और CEO पवन मुंजाल और तीन अन्य लोगों के खिलाफ ‘जालसाजी’ का आरोप लगाते हुए FIR (प्राथमिकी) दर्ज की है. दिल्ली पुलिस ने यह FIR 5 अक्टूबर को रजिस्टर किया था. आज सोमवार (9 अक्टूबर) के कारोबार के अंत में हीरो मोटोकॉर्प के शेयरों में 2.5% की गिरावट दर्ज की गई.

दिल्ली पुलिस ने IPC की धारा 120-बी, 463,464, 467, 468, 471 और 34 IPC के तहत केस दर्ज किया है. यह मुकदमा वसंत कुंज नॉर्थ थाने में दर्ज किया गया है.

हीरो मोटो कॉर्प के मालिक के खिलाफ ब्रेन्स लॉजिस्टिक्स प्राइवेट लिमिटेड के प्रमोटर की शिकायत पर केस दर्ज किया गया है. साल 2009 से 2010 के  बीच इस कंपनी के नाम 5,94,52,525/- रुपये के फर्जी बिल बनाने का आरोप लगाया गया है. ये कंपनी हीरो मोटोकॉर्प में मैनपावर सप्लाई करती थी. लेकिन कम्पनी का कॉन्ट्रैक्ट 2009 में खत्म हो गया था. उसके बाद भी ब्रेन्स लॉजिस्टिक्स प्राइवेट लिमिटेड के नाम से 5,94,52,525/- फर्जी बिल बनाए गए और टैक्स चोरी की गई. बिलों पर ‘हीरो मोटोकॉर्प’ की मुहर लगी हुई थी.

बता दें, यह खबर आते ही दोपहर 12:30 बजे, एनएसई पर शेयर 3 प्रतिशत गिरकर 2,949 रुपये पर कारोबार कर रहा था. 2023 में अब तक स्टॉक में 8.44 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है और पिछले एक साल में यह 14.57 प्रतिशत बढ़ा है.

हीरो का कहना है कि यह FIR 2010 से पहले के एक पुराने मामले से संबंधित है. कंपनी ने बताया कि इस मामले का चल रही किसी भी जांच और टैक्स जांच से कोई लेना-देना नहीं है.

बता दें, इस साल अगस्त की शुरुआत में, प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी-लॉन्ड्रिंग जांच के बाद मुंजाल और अन्य से 3 मिलियन डॉलर की संपत्ति बरामद की थी.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

ईडी की जांच उन शिकायतों के बाद हुई थी जिसमें हीरो के थर्ड पार्टी के सेलर द्वारा 6.53 मिलियन डॉलर मूल्य की विदेशी मुद्रा और अन्य मूल्यवान वस्तुओं को अवैध रूप से अपतटीय स्थानों पर ले जाया गया था, जिसे बाद में मुंजाल ने अपने निजी खर्चों के लिए इस्तेमाल किया था.

एजेंसी ने कंपनी और उसके प्रमोटर के स्वामित्व वाले 12 परिसरों की तलाशी के बाद लगभग 25 करोड़ रुपये की विदेशी मुद्रा, नकदी, सोना और हीरे के गहने बरामद किए थे.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Business Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.