By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Business Hindi
- Deshkazee Zeel Founder Dr Subhash Chandras On Invesco Case Zee Tv Belongs To 2 5 Lakh Investors Not Invesco
#DeshKaZee: Invesco विवाद पर बोले ZEEL के संस्थापक डॉ. सुभाष चंद्रा- Zee टीवी Invesco का नहीं, ढाई लाख निवेशकों का है
ZEEL फाउंडर डॉ. सुभाष चंद्रा ने कहा कि यह चैनल मेरा हीं है. ये इन्वेस्को का नहीं है, ये देश के ढाई लाख शेयर होल्डर्स का चैनल है.
#DeshKaZee: जी एंटरटेनमेंट (ZEEL) के साथ सोनी पिक्चर्स (SPNI) के मर्जर के एलान के बाद से इन्वेस्को डील में अड़ंगा लगा रहा है. इन्वेस्को अब भी जी एंटरटेनमेंट के बोर्ड को बदलने की जिद पर अड़ा है. वहीं, इन्वेस्को की मंशा पर लगातार सवाल उठ रहे हैं. उसके पीछे किसका हाथ है? इस सवाल से इन्वेस्को भाग क्यों रहा है? क्या चीन से उसे मदद मिल रही है? चीन ZEEL के खिलाफ साजिश क्यों कर रहा है? क्या किसी कॉरपोरेट घराने के इशारे पर सब हो रहा है?
जी न्यूज के एडिटर इन चीफ सुधीर चौधरी के साथ ZEEL फाउंडर डॉ. सुभाष चंद्रा ने इन सभी सवालों के जवाब दिये हैं. ZEEL के फाउंडर डॉ. सुभाष चंद्रा ने कहा कि ये खतरा पहले भी मंडरा चुका है. उन्होंने कहा कि Zee TV को देखकर देश की तीन-चार पीढ़ियां बड़ी हुई हैं. यह चैनल मेरा हीं है. ये इन्वेस्को का नहीं है, ये देश के ढाई लाख शेयर होल्डर्स का चैनल है. उन्होंने कहा कि इसका कोई मालिक नहीं है मैं भी मालिक नहीं हूं, पुनीत गोयनका भी मालिक नहीं हैं.
ZEEL के फाउंडर डॉ. सुभाष चंद्रा ने कहा कि Invesco के पीछे जरूर कोई है. उन्होंने कहा कि इन्वेस्को गैरकानूनी तरीके से कंपनी को हथियाना चाहता है. Invesco शेयर होल्डर है, मालिक नहीं. Invesco में कोई न कोई बेइमानी कर रहा है. डॉ. चंद्रा ने कहा कि Invesco से भी मेरी प्रार्थना है कि शेयर होल्डर्स की तरह व्यवहार करें मालिक की तरह नहीं.
Also Read:
-
100 years of Essel Group: 'चलना ही तेरी नियति, यही कामयाबी का रास्ता है', एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन डॉ सुभाष चंद्रा के 10 मोटिवेशनल कोट्स
-
ये अगले 100 साल की सफलता की शुरुआत, इतिहास जानें और भविष्य का रास्ता बनाएं, एस्सेल ग्रुप के 100 साल पूरे होने पर बोले चेयरमैन डॉ. सुभाष चंद्रा
-
Esselgroup@100: मील के पत्थर से निकले नए प्रतिमान, जिनको वक्त की कसौटी पर मिला सम्मान
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Business Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें