IMF के दावों के बीच सीतारमण बोलीं, भारत सबसे तेजी से विकसित होती अर्थव्यवस्थाओं में शामिल

निर्मला सीतारमण ने बताया कि आईएमएफ ने विश्व की सभी अर्थव्यवस्थाओं के लिए विकास दर के अनुमान को कम किया है, लेेक‍िन भारत तेजी से बढ़ रहा है

Published date india.com Published: October 18, 2019 10:56 AM IST
IMF के दावों के बीच सीतारमण बोलीं, भारत सबसे तेजी से विकसित होती अर्थव्यवस्थाओं में शामिल

वॉशिंगटन: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि भारत विश्व की सर्वाधिक तेजी से विकसित होती अर्थव्यवस्थाओं में से एक है और इसे और तेजी से विकसित करने के प्रयास किए जा रहे हैं. उन्होंने कहा, आईएमएफ ने विश्व की सभी अर्थव्यवस्थाओं के लिए विकास दर कम कर दी है. इसने भारत के लिए विकास अनुमान कम कर दिया है. इसके बावजूद भारत अब भी सबसे तेजी से विकास करती अर्थव्यवस्था के तौर पर आगे बढ़ रहा है.’’

आईएमएफ और विश्व बैंक की बैठक में भाग लेने पहुंची
सीतारमण ने गुरुवार को भारतीय संवाददाताओं के समूह से कहा कि अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने भले ही भारत की विकास दर का अनुमान घटा दिया है, लेकिन देश की अर्थव्यवस्था अब भी सबसे तेजी से विकास कर रही है. वह वॉशिंगटन में आईएमएफ और विश्व बैंक की वार्षिक बैठक में भाग लेने आई हैं.

आईएमएफ ने अनुमान घटाया, लेकिन भारत सबसे तेज बढ़ रहा
सीतारमण ने कहा कि हालांकि आईएमएफ की ताजा रिपोर्ट में भारत और चीन दोनों की विकास दर 6.1 प्रतिशत रहने का अनुमान जताया गया है, लेकिन वह निश्चित ही चीन के साथ तुलना नहीं करेंगी. उन्होंने कहा, आईएमएफ ने विश्व की सभी अर्थव्यवस्थाओं के लिए विकास दर कम कर दी है. इसने भारत के लिए विकास अनुमान कम कर दिया है. इसके बावजूद भारत अब भी सबसे तेजी से विकास करती अर्थव्यवस्था के तौर पर आगे बढ़ रहा है.’’

2020 में इसमें सुधार होगा, 7 फीसद पर रह सकती दर
आईएमएफ ने मंगलवार को जारी अपनी नवीनतम विश्व आर्थिक परिदृश्य रिपोर्ट में भारत की आर्थिक वृद्धि दर 2019 में 6.1 प्रतिशत रहने का अनुमान जताया है हालांकि उसे उम्मीद है कि 2020 में इसमें सुधार होगा और तब देश की आर्थिक वृद्धि दर सात प्रतिशत पर रह सकती है. यह (2019 की दर) 2018 में भारत की वास्तविक आर्थिक वृद्धि दर 6.8 प्रतिशत से भी कम है.

भारत वैश्विक परिदृश्य में अब भी सबसे तेजी बढ़ रहा
सीतारमण ने कहा कि जो कुछ भी कहा जा रहा है, इसके बावजूद ‘इस बात को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है कि भारत वैश्विक परिदृश्य में अब भी सबसे तेजी से विकास कर रहा है.

मैं इसे और तेजी से विकसित करने के लिए हर कोशिश करूंगी
वित्‍तमंत्री ने कहा, मैं चाहती हूं यह दर और अधिक हो सके. मैं चाहती हूं कि यह और तेजी से विकास कर सके. मैं इसे और तेजी से विकसित करने के लिए हर संभव कोशिश करूंगी, लेकिन यह सचाई है कि भारत अब भी तुलनात्मक रूप से तेजी से विकास कर रहा है.’’

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

भारत विपरीत परिस्थिति के बावजूद दिखा रहा प्रगति
सीतारमण ने कहा, यह सबसे तेजी से विकास करती अर्थव्यवस्थाओं में से एक है, लेकिन मैं इससे संतुष्ट नहीं होने वाली हूं. केंद्रीय वित्त मंत्री ने कहा, यह आठ नहीं है. यह सात नहीं है. यह छह पर आ गई है. हां, यह सब महत्त्वपूर्ण है. लेकिन मैं उस क्षमता को कम नहीं आंकना चाहती, जो भारत इस विपरीत परिस्थिति के बावजूद दिखा रहा है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Business Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.