धनतेरस पर डिजिटल गोल्ड खरीदना रहेगा फायदे का सौदा, इन ऐप्स पर मिल जाएगी अच्छी डील

अगर आप सोने में निवेश की सोच रहे हैं, तो गोल्ड ETF एक स्मार्ट, भविष्य के लिए तैयार और टेंशन फ्री ऑप्शन है. ये न सिर्फ आपके पोर्टफोलियो को मजबूत करेगा, बल्कि आपको आर्थिक अनिश्चितता के खिलाफ सुरक्षा भी देगा.

Published date india.com Published: October 17, 2025 4:55 PM IST
धनतेरस पर डिजिटल गोल्ड खरीदना रहेगा फायदे का सौदा, इन ऐप्स पर मिल जाएगी अच्छी डील
ETFs हर रोज निवेश की जानकारी देते हैं, जिससे इसमें निवेश ज्यादा ट्रांसपरेंट होता है.

पिछले 5 साल में गोल्ड में निवेश करने वालों का पैसा दोगुना हो चुका है. इसी का नतीजा है कि सोना पसंदीदा इंवेस्टमेंट ऑप्शन बनता जा रहा है. धनतेरस और दिवाली पर सोना खरीदना हमारी परंपरा का हिस्सा है. सोने की बात हो, तो हमारे दिमाग में गोल्ड जूलरी, कॉइन, बार्स या सोने के बिस्किट आते हैं. लेकिन, इस बार क्यों न डिजिटल गोल्ड में निवेश करें? गोल्ड ETF न सिर्फ ट्रेडिशनल सोने की तुलना में सस्ता और सुरक्षित है, बल्कि ये आपको बाजार की तेजी का फायदा भी देता है.

गोल्ड ETF क्या है?
सोने को शेयरों की तरह खरीदने की सुविधा को गोल्ड ETF कहते हैं. यह म्यूचुअल फंड की स्कीम है. ये एक्सचेंज-ट्रेडेड फंड हैं, जिन्हें स्टॉक एक्सचेंजों पर खरीदा और बेचा जा सकता है. गोल्ड ETF का बेंचमार्क स्पॉट गोल्ड की कीमतें हैं. गोल्ड ETF की एक यूनिट एक ग्राम सोने के बराबर होती है. गोल्ड ETF खरीदने के लिए आपके पास एक ट्रेडिंग डीमैट अकाउंट होना चाहिए. इसे बेचने पर आपको सोना नहीं, बल्कि उस समय की मार्केट वैल्यू के बराबर रकम मिलती है.

ETFs के क्या होते हैं फायदे?
शेयरों की तरह ETFs की खरीद-फरोख्त होने से गोल्ड की कीमतों पर नजर रखी जा सकती है. ETFs हर रोज निवेश की जानकारी देते हैं, जिससे इसमें निवेश ज्यादा ट्रांसपरेंट होता है.इसे आसानी से खरीदा और बेचा जा सकता है. अलग-अलग सेक्टर में इंवेस्ट कर सकते हैं.ETFs डिविडेंड पर इनकम टैक्स नहीं लगता है.इसमें एक्सपेंस रेशियो भी म्यूचुअल फंड की स्कीमों के मुकाबले कम होता है.

कितना टैक्स लगेगा?
गोल्ड ETF में कोई लॉक इन पीरियड नहीं है. इसमें 3 साल का होल्डिंग पीरियड पूरा करने के बाद बेचने पर इंडेक्सेशन बेनीफिट के साथ 20% LTCG टैक्स लगता है. जरूरत पड़ने पर आपको इससे लोन भी मिल सकता है.

5 गोल्ड ETF ने इस साल अब तक दिया 66% तक का रिटर्न
इस साल अक्टूबर में अब तक ऐसे 5 डिजिटल गोल्ड हैं, जिन्होंने निवेशकों को 66% तक का रिटर्न दिया है. सबसे पहला नंबर निप्पॉन इंडिया ETF गोल्ड BeFs का आता है. 2025 में अब तक इसने 66.19% तक का रिटर्न दिया है. HDFC गोल्ड ETF ने 66.17%, SBI गोल्ड ETF ने 66.11%, ICICI प्रू गोल्ड ETF ने 66.47% और कोटक गोल्ड ETF ने 66.13% तक का रिटर्न दिया है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

इन प्लेटफॉर्म से खरीद सकते हैं डिजिटल गोल्ड
Paytm:
ये भारत की एक पॉपुलर डिजिटल वॉलेट और ऑनलाइन पेमेंट ऐप है. इस धनतेरस आप Paytm से डिजिटल गोल्ड खरीद सकते हैं. इसके लिए आपको आधार से KYC करना होगा.

PhonePe: फोनपे भी भारत की काफी पॉपुलर डिजिटल वॉलेट और ऑनलाइन पेमेंट ऐप है. आप Demat अकाउंट के जरिए यहां से भी डिजिटल गोल्ड खरीद सकते हैं.

Google Pay: गूगलपे भी डिजिटल गोल्ड खरीदने का बेहतर प्लेफॉर्म है. यहां भी Demat अकाउंट चाहिए.

Amazon Pay: ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म अमेजन की पेमेंट ऐप अमेजन पे के जरिए भी आप डिजिटल गोल्ड खरीद सकते हैं.

जियोफाइनेंस का ऑफर
इसके साथ ही जियोफाइनेंस डिजिटल गोल्ड के लिए एक स्पेशल स्कीम चला रही है. इसके तहत ग्राहक अगर 2,000 रुपये या उससे ज्यादा कीमत का डिजिटल गोल्ड खरीदते हैं, तो 2% अतिरिक्त गोल्ड फ्री में पा सकते हैं. ये बोनस गोल्ड खरीदारी के 72 घंटे के भीतर ग्राहक के डिजिटल गोल्ड वॉलेट में अपने आप क्रेडिट हो जाएगा.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Business Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.