इन बाइक-स्कूटर पर ऑटो कंपनी दे रही जबरदस्त दिवाली ऑफर, 18 हजार से 35 हजार रुपये तक की होगी बचत, चेक करें लिस्ट

Written By: Anjali Karmakar Updated by: Anjali Karmakar
Updated Date:October 15, 2025 8:35 PM IST

बीते साल फेस्टिवल सेल के 42 दिनों के दौरान 18,99,032 टू-व्हीलर बेचे गए थे. यानी इन 42 दिनों में रोजाना औसतन 45215 टू-व्हीलर बिके थे. हालांकि, इस बार पिछले साल जैसा डिस्काउंट नहीं मिल रहा है. लेकिन, GST रेट कम होने के बाद आपको कार, स्कूटी या बाइक की खरीद पर बचत होनी तय है.

Advertising
Advertising

दिवाली आने से पहले ही मार्केट, घर-गृहस्थी की चीजों, कपड़ों, इलेक्ट्रॉनिक गुड्स और कार-बाइक या स्कूटर की बिक्री बढ़ाने के लिए फेस्टिव सेल की शुरुआत हो जाती है. इस सेल में ढाई से तीन महीने के दौरान लाखों टू-व्हीलर की बिक्री होती है. खासकर नवरात्रि, दशहरा, धनतेरस और दीपावली पर सबसे ज्यादा गाड़ी बिकती हैं. इसमें कार, बाइक और स्कूटी या स्कूटर शामिल हैं. ऐसे में हम यहां आपको इस फेस्टिव सीजन टू-व्हीलर पर मिलने वाले डिस्काउंट और ऑफर के बारे में बता रहे हैं.

बीते साल फेस्टिवल सेल के 42 दिनों के दौरान 18,99,032 टू-व्हीलर बेचे गए थे. यानी इन 42 दिनों में रोजाना औसतन 45215 टू-व्हीलर बिके थे. हालांकि, इस बार पिछले साल जैसा डिस्काउंट नहीं मिल रहा है. लेकिन, GST रेट कम होने के बाद आपको कार, स्कूटी या बाइक की खरीद पर बचत होनी तय है. वहीं, डिस्काउंट से डबल फायदा हो जाएगा.

1.बजाज ऑटो टू-व्हीलर

बजाज अपनी सभी बाइक पर 2000 रुपये कैश डिस्काउंट दे रही है. वहीं, पल्सर 125 पर 3000 रुपये कैश डिस्काउंट मिलेगा. इसके साथ, कंपनी सभी गाड़ियों पर 2 फ्री हेलमेट के साथ एक गिफ्ट भी दे रही है. कस्टमर अपनी पसंद की व्हीकल आसानी से खरीद पाएं, इसके लिए लो डाउन पेमेंट और लो EMI का ऑफर दिया जा रहा है. ये ऑफर दीपावली तक वैलिड रहेगा. हालांकि, गिफ्ट डीलर अपनी तरफ से ऑफर कर रहे हैं.

2.KTM टू-व्हीलर पर फेस्टिवल ऑफर

स्पोर्ट्स बाइक सेल करने वाली कंपनी KTM भी गाड़ी पर डिस्काउंट न देकर 5000 रुपये के दूसरे बेनिफिट दे रही है. कंपनी अपनी बाइक पर 2+3 साल या 45 हजार किमी की वॉरंटी दे रही है. इसके साथ ही एक साल की ब्रेकडाउन फेसिलिटी भी मिलेगी. यानी गाड़ी शोरूम के 50 किमी के दायरे में खराब होती है, तब उसे पिक करने का कोई चार्ज नहीं लगेगा. ये ऑफर इसी महीने तक है. इसके बाद 2 साल या 30 हजार किमी की वॉरंटी मिलेगी.

3.होंडा की गाड़ियों पर ऑफर

होंडा की गाड़ियों पर 2500 रुपये का Paytm ऑफर मिल रहा है. इसमें कस्टमर को इलेक्ट्रिसिटी बिल, डीटीएच रीचार्ज, पेटीएम मॉल, फ्लाइट और फोन रीचार्ज के 5 वाउचर मिलेंगे. हालांकि, इसके लिए कुछ टर्म्स और कंडीशन अप्लाई होंगी. इसके साथ, बैंक ऑफ बड़ौदा के क्रेडिट कार्ड से गाड़ी खरीदने पर 10% या मैक्सिमम 3000 रुपये का कैशबैक मिलेगा.

4. Yamaha की बाइक्स पर ऑफर्स

Yamaha FZ रेंज पर 12,058 तक का GST बेनिफिट और 6,501 रुपये तक का इंश्योरेंस बेनिफिट दे रहा है. चुनिंदा डीलरशिप पर 5,000 रुपये तक का इंस्टेंट कैशबैक भी मिलेगा. इस तरह कुल मिलाकर ग्राहकों को 18,559 रुपये तक की बचत हो सकती है. इसके साथ ही Yamaha RayZR 125 Fi Hybrid स्कूटर पर 7,325 रुपये का GST बेनिफिट, 3,799 रुपये तक का इंश्योरेंस बेनिफिट और 2,000 रुपये तक का कैशबैक मिल रहा है. यानी ग्राहक RayZR लेकर 13,124 तक की कुल बचत कर सकते हैं.

5. सुजुकी टू-व्हीलर पर फेस्टिवल ऑफर

सुजुकी की गाड़ी खरीदने वाले कस्टमर को हालांकि, कुछ खास ऑफर नहीं मिलेगा. वैसे जिक्सर पर एक्सचेंज ऑफर मिल रहा है. वहीं, फेस्टिवल सीजन के दौरान पैन इंडिया में गाड़ी खरीदने वाले किसी एक ग्राहक को लकी ड्रॉ में एक्सपेंसिव गिफ्ट दिया जा सकता है.

डिसक्लेमर: इस आर्टिकल में बताए गए डिस्काउंट और ऑफर्स कंपनियों और डीलर्स से मिली जानकारी के आधार पर है. ये ऑफर स्टेट और जोन के हिसाब से अलग-अलग हो जाते हैं. खरीदने के समय फाइनल ऑफर में बदलाव हो सकते हैं.

Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें