By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Business Hindi
- Dr Subhash Chandra Interview 5 Years Vision For Zee Group Plan To Reduce Debt Also Shared Thoughts About Doing Something New
Dr Subhash Chandra Interview: Zee ग्रुप के लिए बताए 5 साल का विजन, कर्ज घटाने का भी रखे प्लान; कुछ नया करने को लेकर साझा किए विचार
Dr Subhash Chandra Interview: जी बिजनेस के साथ एक्सक्लूसिल बातचीत में डॉ सुभाष चंद्रा ने Zee ग्रुप के लिए बताए 5 साल का विजन, कर्ज घटाने के प्लान के बारे में भी बताए और कुछ नया करने के लिए अपने विचार साझा किए.
Dr Subhash Chandra Interview: ज़ी बिज़नेस के साथ एक्सक्लूसिव बातचीत में एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और राज्यसभा सांसद डॉ सुभाष चंद्रा ने ज़ी मीडिया को लेकर अगले 5 साल का क्या प्लान है और मेटावर्स के लिए ज़ी ग्रुप की क्या तैयारी है? इसके साथ ही कर्ज को कम करने के लिए एस्सेल ग्रुप क्या कर रहा है? इंफ्रा बिजनेस में कंपनी को क्यों घाटा हुआ? Dish TV-Yes Bank विवाद कब सुलझेगा और ZEEL-SONY मर्जर कहां तक पहुंचा? इन सभी सवालों का बड़ी बेबाकी से जवाब दिए.
इस बदलते हुए माहौल में जी ग्रुप के लिए 5 साल का विजन क्या है?
प्रधानमंत्री की अगुवाई में देश का माहौल काफी सकारात्मक हुआ है. इसलिए बदलते हुए माहौल में ज़ी ग्रुप में काफी चीजों पर लगातार काम चल रहा है. पीछे देखेंगे तो कुछ गलतियां हुई हैं, जिसके चलते वित्तीय दिक्कतें सामने आईं और इन दिक्कतों से निपटने में दो-ढाई साल भी लग गए. अब मेटावर्स, क्रिप्टो, NFT का जमाना है, मैं इन्हें ‘मायावर्स’ का नाम दूंगा. इंटरनेट का जमाना “मायावर्स” का जमाना है. ज़ी मीडिया के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अभी 300 मिलियन एक्टिव यूजर्स हैं. अगले 3 साल में हम 1 अरब लोगों को एक्टिव यूजर्स में शामिल करेंगे. इसके अलावा डिजिटल कंटेंट को मोनेटाइज करने पर भी फोकस करेंगे.
कर्ज का रेजोल्यूशन कितना हो चुका है और इस वक्त डेट को लेकर क्या स्थिति है?
जवाब- प्रोमोटर लेवल पर पर्सनल कर्ज को 92% तक कम किया गया है. हालांकि, प्रोमोटर लेवल के कर्ज पर कुछ लेनदारों के साथ मामला अभी फंसा है. ऑपरेटिंग कंपनियों में ज्यादातर कर्ज एस्सेल इंफ्रा का कर्ज है. इंफ्रा बिजनेस में जाना ही एक गलती थी. जिन लोगों के भरोसे पर इंफ्रा बिजनेस चलाया वो भी गलत थे. डिफॉल्ट नहीं करने की नीयत के चलते भी कर्ज बढ़ता गया. कंपनियों के कर्ज को कंपनियां ही निपटाएंगी. प्रोमोटर लेवल पर बचा हुआ कर्ज भी 1-2 महीने में निपटा देंगे.
डिश टीवी को लेकर भी एक मुद्दा है, यस बैंक के साथ विवाद का किस तरह का सॉल्यूशन हो सकता है या होना चाहिए?
डिश टीवी का मामला कई अदालतों में उलझा हुआ है. डिश टीवी कहीं भी डिफॉल्टर नहीं है और न ही कोई विवाद है. यस बैंक ने 4210 करोड़ रुपए वीडियोकॉन के D2h और डिश टीवी के मर्जर के लिए दिया था. यस बैंक के पुराने मैनेजमेंट ने हमारे साथ धोखाधड़ी की. यस बैंक के पुराने मैनेजमेंट के खिलाफ धोखाधड़ी के ढाई साल पहले FIR भी कराई गई थी. मीडिया में कई लोगों को डिश-यस बैंक विवाद की सही जानकारी नहीं दी.
बहुत लोग डिश टीवी को लेकर तरह-तरह की बातें करते हैं, जैसे प्रोमोटर इसे बेचना चाहते हैं?
मीडिया में कई लोगों को डिश टीवी-यस बैंक विवाद की सही जानकारी नहीं. यस बैंक के साथ डिश टीवी कंपनी का नहीं प्रोमोटर लेवल का विवाद है. डिश टीवी के प्रोमोटर शेयरहोल्डर्स ने बॉम्बे हाई कोर्ट में यस बैंक के मुकदमा किया हुआ है. बॉम्बे हाई कोर्ट में यस बैंक के साथ विवाद की सुनवाई चल रही है. गिरवी रखे शेयरों को जब्त करने के बाद क्या कोई लेंडर कंपनी का शेयरहोल्डर बन जाता है. गिरवी रखे शेयरों पर लेंडर का क्या अधिकार है, ये एक बड़ा सवाल है. गिरवी रखे शेयरों को जब्त करने पर लेंडर का क्या अधिकार है, ये भी जानना महत्वपूर्ण हैं. यस बैंक तय करे कि वो लेंडर है या शेयरहोल्डर. यस बैंक लेंडर है तो उससे कर्ज पर चर्चा होगी. अगर शेयरहोल्डर है तो कर्ज कहां रहा है. यस बैंक अगर डिश टीवी को खरीदना चाहता है तो हमसे बात करे.
ज़ी एंटरटेनमेंट और सोनी के मर्जर की बात कहां तक पहुंची है?
ज़ी एंटरटेनमेंट और सोनी के मर्जर का काम सही दिशा में चल रहा है. रेग्युलेटरी मंजूरियों के बाद ये मर्जर पूरा हो जाएगा.
नई बिजनेस में उतरने को लेकर क्या चल रहा है?
कभी भी पैसे के लिए नया बिजनेस नहीं शुरू किया. हर बिजनेस हमेशा कुछ नया, कुछ अलग करने के मकसद से शुरू हुआ.
जी मीडिया का कामकाज कैसा चल रहा है?
ज़ी मीडिया के सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म पर 300 मिलियन एक्टिव यूजर्स है. WION एशिया का पहला ग्लोबल नेटवर्क है. देश में WION नंबर वन इंटरनेशनल चैनल है. WION के 58% दर्शक विदेशों में हैं. WION यू-ट्यूब पर BBC से आगे है CNN से कुछ कम. WION के लिए टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल ज्यादा हो रहा है. WION की डिजिटल पब्लिशिंग को ज्यादा इंटरेक्टिव बनाएंगे. सोशल मीडिया के जरिए WION को बढ़ाएंगे. 5 साल में WION से 500 मिलियन दर्शकों को जोड़ने की योजना है.
शेयरहोल्डर्स को आप क्या मैसेज देंगे?
शेयरहोल्डर्स कुछ निराश जरूर हुए हैं. लेकिन, कभी भी शेयरहोल्डर्स के हितों को नजरअंदाज नहीं किया गया. उनको मैसेज यही है कि निराश ना हों.
आप हर मुसीबत से उबरे हैं और हर बार पहले से भी ज्यादा मजबूती से बाउंसबैक किया है, इस बार का बाउंसबैंक कैसा होगा?
कुछ न कुछ नया जल्दी आएगा. इस बार टेक्नोलॉजी में कुछ नया करेंगे.
Also Read:
-
WION World Pulse summit: एक देश, एक नैरेटिव नहीं तय करेगा वर्ल्ड ऑर्डर : डॉ सुभाष चंद्रा
-
Zee Real Heroes Award 2026: बॉर्डर 2 फेम आहान शेट्टी और निधि दत्ता को किया गया सम्मानित, जानिए कौन-कौन सा अवॉर्ड मिला
-
ENBA Awards 2024 में जी मीडिया का जलवा, 91 अवॉर्ड्स जीतकर रचा इतिहास, DNA बना बेस्ट प्राइम टाइम शो
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Business Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें