Economic Survey 2024 25 Economic Survey Predicts Gdp Growth For The Upcoming Fiscal Year
Economic Survey 2024-25: आर्थिक समीक्षा में आगामी वित्त वर्ष के लिए GDP वृद्धि का अनुमान
Economic Survey 2024-25: आर्थिक समीक्षा 2024-25 में वित्त वर्ष 2025-26 के लिए GDP वृद्धि 6.3-6.8% रहने का अनुमान है. 2024-25 में GDP 6.4% बढ़ने का अनुमान, जो पिछले साल से कम है. केंद्रीय बजट से पहले पेश होगी.
Economic Survey 2024-25: आर्थिक समीक्षा 2024-25 में वित्त वर्ष 2025-26 के लिए भारत की GDP वृद्धि दर 6.3 से 6.8 प्रतिशत के बीच रहने का अनुमान जताया गया है. यह जानकारी सूत्रों से मिली है. यह अनुमान अगले वित्त वर्ष के बेहतर आर्थिक प्रदर्शन को लेकर उम्मीदें जताता है.
संसद में आज पेश होगी आर्थिक समीक्षा
मुख्य आर्थिक सलाहकार वी. अनंत नागेश्वरन और उनके दल की द्वारा तैयार की गई आर्थिक समीक्षा शुक्रवार को संसद में पेश की जाएगी. इसमें देश की मौजूदा और भविष्य की आर्थिक स्थिति पर विस्तृत जानकारी दी जाएगी. इस समीक्षा में खासतौर पर GDP के विकास दर और आर्थिक सुधारों की दिशा पर फोकस किया जाएगा.
2024-25 में GDP का अनुमानित विकास
राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय के अनुसार, चालू वित्त वर्ष 2024-25 में भारत की GDP वृद्धि दर 6.4 प्रतिशत रह सकती है. यह वृद्धि दर पिछले साल के मुकाबले कम है और चार साल में सबसे निचले स्तर पर हो सकती है. इसके प्रमुख कारण विनिर्माण क्षेत्र में कमजोर वृद्धि और निवेश में कमी को बताया जा रहा है.
पिछले साल के अनुमानों से कम वृद्धि
इस बार की आर्थिक समीक्षा में पिछले साल के अनुमानित 6.5-7 प्रतिशत की वृद्धि दर से भी कम वृद्धि का अनुमान है. भारतीय रिजर्व बैंक का अनुमान भी 6.6 प्रतिशत था, जो अब और कम हो सकता है. इस गिरावट के बावजूद, सरकार आने वाले समय में स्थिति में सुधार की उम्मीद जताती है.
आर्थिक समीक्षा का महत्व
केंद्रीय बजट के एक दिन पहले पेश की जाने वाली यह आर्थिक समीक्षा सरकार को अगले वित्त वर्ष की आर्थिक स्थिति को समझने में मदद करती है. इसके माध्यम से यह भी स्पष्ट होता है कि अगले साल के लिए आर्थिक सुधारों और नीतियों का क्या प्रभाव पड़ेगा. यह जानकारी न केवल नीति निर्धारण में मदद करती है, बल्कि निवेशकों और व्यापारियों के लिए भी महत्वपूर्ण होती है.
गौरतलब है कि आर्थिक समीक्षा का मुख्य उद्देश्य यह बताना है कि चालू वित्त वर्ष में हमारी आर्थिक स्थिति कैसी रही और अगले वित्त वर्ष में क्या सुधार हो सकते हैं.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Business Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.