नोटबंदी के बाद धन के हेरफेर के मामले में ईडी ने हैदराबाद में जब्त किया 82 करोड़ रुपए का सोना

पिछले कुछ दिनों में छापेमारी के दौरान 82.11 करोड़ रुपए मूल्य का 145.89 किलोग्राम सोना जब्त किया गया

Written by: PTI Edited by: Laxmi Narayan Tiwari
Updated: April 18, 2019, 4:15 PM IST

नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने नोटबंदी के बाद धन के हेर-फेर से जुड़े मनी लांड्रिंग मामले में हैदराबाद के एक आभूषण कारोबारी और उसके सहयोगियों के परिसरों पर छापेमारी कर 82 करोड़ रुपए से अधिक का करीब 146 किलोग्राम सोना जब्त किया है. ईडी ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी. ईडी ने कहा कि हैदराबाद तथा विजयवाड़ा में मुसद्दीलाल ज्वेलर्स के शोरूम, उसके प्रवर्तक कैलाश गुप्ता, बालाजी गोल्ड नामक कंपनी तथा इसके भागीदार पवन अग्रवाल, एक अन्य कंपनी आस्था लक्ष्मी गोल्ड और इसके प्रवर्तक नील सुंदर थराड और चार्टर्ड अकाउंटेंट संजय सारदा के परिसरों पर पिछले कुछ दिनों में छापेमारी की गई. इसमें 82.11 करोड़ रुपए  मूल्य का 145.89 किलोग्राम सोना जब्त किया गया.

ईडी ने इन लोगों के खिलाफ तेलंगाना पुलिस की प्राथमिकी तथा आयकर विभाग की शिकायत के आधार पर आपराधिक मामला दर्ज किया है. इसमें कहा गया है कि इन लोगों ने नोटबंदी का जोरदार तरीके से फायदा उठाते हुए बिना हिसाब किताब वाली भारी भरकम राशि को अवैध ढंग से अपने खातों में जमा कराया.

एजेंसी ने अपने वक्तव्य में कहा है कि इस काम के लिए आरोपियों ने जालसाजी करते हुए 5,200 के करीब अग्रिम बिक्री रसीदें तैयार की. इन पर आठ नवंबर 2016 तारीखा डाली गई और पैन का उल्लेख करने से बचने के लिये इन्हें दो लाख रुपए से कम राशि का बनाया गया. बता दें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आठ नवंबर 2016 को देर शाम उस समय चलन में रहे 500 और 1,000 रुपए के नोट को बंद कर दिया था.

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Business Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.