Elon Musk: जे़फ बेजोस को पछाड़ दुनिया के सबसे अमीर शख्स बने एलन मस्क, टेस्ला के शेयर एक साल में 743 फीसदी बढ़े

Elon Musk: Amazon के मालिक जे़फ बेजोस को पीछे छोड़कर एलन मस्क अब दुनिया के सबसे अमीर शख्स बन गए हैं. टेस्ला के शेयरों में एक साल 743 फीसदी का उछाल आते हुए देखा गया है.

Updated: January 8, 2021, 10:04 AM IST

Elon Musk: Amazon के मालिक जे़फ बेजोस को पीछे छोड़कर टेस्ला और स्पेसएक्स के सीईओ एलन मस्क दुनिया के सबसे दुनिया के सबसे धनी व्यक्ति बन गए हैं. इलेक्ट्रिक कार बनाने वाली कंपनी टेस्ला के शेयरों में गुरुवार को 4.8 फीसदी की तेजी के बाद उन्होंने ब्लूमबर्ग की ओर से जारी की जाने वाली अरबपतियों की सूची में Amazon के मालिक जेफ बेजॉस को पीछे छोड़ दिया. बता दें, अरबपतियों की इस सूची में 500 लोगों का नाम शामिल किया गया है.

साउथ अफ्रीका में जन्मे इंजीनियर एलन मस्क की संपत्ति न्यूयॉर्क के समय के मुताबिक सुबह 10:15 बजे 188.5 अरब डॉलर हो गई, जो जे़फ बेजोस की संपत्ति से 1.5 अरब डॉलर अधिक है. बेजोस अक्टूबर 2017 से ही अमीरों की सूची में पहले स्थान पर काबिज थे. संपत्ति के मामले में ही नहीं स्पेसएक्स के सीईओ स्पेस टेक्नॉलजी भी बेजोस के प्रतिद्वंद्वी हैं. बेजस ब्लू ओरिजन एलएलसी के भी मालिक है.

कोरोना महामारी की वजह से पूरी दुनिया के लिए साल 2020 भले ही चाहे जैसा बीता हो, लेकिन एलन मस्क के लिए पिछले 12 महीने बेहद शानदार रहे हैं. पिछले एक साल में एलन मस्क की संपत्ति में 150 अरब डॉलर से ज्यादा की बढ़ोतरी दर्ज की गई. दुनिया के इतिहास संपत्ति में बढ़ोतरी की अब तक की यह सबसे तेज गति है. इसमें टेस्ला का बहुत बड़ा योगदान है, जिसके शेयरों पिछले एक साल में 743 फीसदी का उछाल आता हुआ दिखाई दिया.

गौरतलब है कि जे़फ बेजोस का तलाक नहीं हुआ होता तो वह अभी भी एलन मस्क से काफी आगे रहते, क्योंकि तलाक के बाद उन्हें अपनी पूर्व पत्नी मैकेंजी स्कॉट को अपनी संपत्ति का बड़ा हिस्सा देना पड़ा, इसके साथ उन्होंने दिल खोलकर दान भी किया. उन्होंने पिछले साल नवंबर में 68 करोड़ डॉलर के शेयर दान किएथे.

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Business Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.