'ट्विटर के सीईओ को हटाने के एक हफ्ते बाद एलन मस्क आज से शुरू करेंगे कर्मचारियों की छंटनी'

न्यूयार्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, ट्विटर के सीईओ को हटाने के एक हफ्ते बाद एलन मस्क आज से कर्मचारियों छंटनी शुरू करेंगे. हालांकि, यह अभी तक स्पष्ट नहीं है कि छंटनी की सही संख्या क्या होगी लेकिन यह अनुमान लगाया गया है कि ‘ट्विटर के लगभग आधे कर्मचारी अपनी नौकरी खो देंगे.’

Published date india.com Updated: November 4, 2022 10:34 AM IST
Twitter
Twitter

Elon Musk : अरबपति उद्यमी एलन मस्क के ट्विटर का अधिग्रहण करने के एक हफ्ते बाद सोशल मीडिया कंपनी में कर्मचारियों की छंटनी शुक्रवार से शुरू होने की आशंका है और ट्विटर के 7,500 कर्मचारियों में से लगभग आधे को अपनी नौकरी से हाथ धोना पड़ेगा. एक मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है.

न्यूयॉर्क टाइम्स ने कंपनी में जारी किए गए एक ईमेल का हवाला देते हुए बताया कि सोशल मीडिया कंपनी के 44 अरब अमेरिकी डालर के अधिग्रहण को पूरा करने और सीईओ पराग अग्रवाल, कानूनी कार्यकारी अधिकारी विजया गड्डे, मुख्य वित्तीय अधिकारी नेड सहगल और जनरल काउंसल सीन एडगेट को हटाने के ठीक एक हफ्ते बाद मस्क ‘शुक्रवार को ट्विटर कर्मचारियों की छंटनी शुरू कर देंगे.’’

न्यूयार्क टाइम्स की रिपोर्ट में कहा गया है कि ‘ट्विटर कर्मचारियों को ईमेल में सूचित किया गया था कि छंटनी शुरू होने वाली है और श्रमिकों को निर्देश दिया गया था कि वे घर जाएं और शुक्रवार को कार्यालय न लौटें क्योंकि छंटनी शुरू हो रही है..’

रिपोर्ट के अनुसार, ईमेल में कहा गया है, ‘‘ट्विटर में सुधार के प्रयास में, हम अपने वैश्विक कार्यबल को कम करने की कठिन प्रक्रिया से गुजरेंगे. हम मानते हैं कि यह कई व्यक्तियों को प्रभावित करेगा जिन्होंने ट्विटर में बहुमूल्य योगदान दिया है, लेकिन कंपनी की सफलता को आगे बढ़ाने के लिए दुर्भाग्य से यह कार्रवाई आवश्यक है.’’

रिपोर्ट में कहा गया है कि कर्मचारियों ने संदेश का संज्ञान लिया जिसमें कहा गया है कि ‘3,738 लोगों’ को निकाला जा सकता है और सूची में अभी भी बदलाव किए जा सकते हैं.

हालांकि, यह अभी तक स्पष्ट नहीं है कि छंटनी की सही संख्या क्या होगी लेकिन यह अनुमान लगाया गया है कि ‘ट्विटर के लगभग आधे कर्मचारी अपनी नौकरी खो देंगे.’

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

मस्क ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर व्यक्ति या कंपनी को प्रमाणित करने वाले उपयोगकर्ता के नाम के सामने ब्लू वेरिफिकेशन टिक के लिए प्रति माह 8 अमेरिकी डॉलर चार्ज करने सहित ट्विटर में भारी बदलाव लाने की योजना का संकेत दिया है.

ट्विटर के ‘डेज़ ऑफ़ रेस्ट’, जो मासिक दिन होते हैं जिनमें कर्मचारी आराम कर सकते हैं, उन्हें कैलेंडर से हटाया जा चुका है.

(Input-Bhasha)

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Business Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.