EMS IPO Listing: शेयर मार्केट में आज होगी EMS IPO की लिस्टिंग, जानिए- GMP से क्या मिल रहे हैं संकेत?

EMS IPO की आज दलाल स्ट्रीट में लिस्टिंग में होने वाली है. ग्रे मार्केट से मिल रहे संकेतों से अच्छे लेवल पर लिस्टिंग की उम्मीद की जा रही है.

Published date india.com Published: September 21, 2023 9:30 AM IST
Credo Brands' IPO opens for subscription today, know what is the price band, GMP and other details?
Credo Brands' IPO opens for subscription today, know what is the price band, GMP and other details?

EMS IPO: EMS लिमिटेड (EMS Ltd) के IPO के लिए लिस्टिंग की तारीख 21 सितंबर 2023 तय की गई है. BSE की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, “…गुरुवार, 21 सितंबर, 2023 से प्रभावी, EMS लिमिटेड को ‘बी’ समूह की सेक्योरिटीज की लिस्ट में एक्सचेंज पर लिस्टिंग और ट्रांजैक्शन के लिए स्वीकार किया जाएगा.”

EMS IPO लिस्टिंग की तारीख और समय

EMS शेयर गुरुवार के कारोबार के दौरान स्पेशल प्री-ओपेन सेशन में दलाल स्ट्रीट पर डेब्यू करने जा रहे हैं और EMS शेयर की कीमत गुरुवार सेशन में सुबह 10:00 बजे से ट्रेड के लिए उपलब्ध हो जाएगी.

शेयर मार्केट जानकारों के मुताबिक, EMS IPO की प्राइस उचित थी और इस इश्यू को सभी प्रकार के निवेशकों से मजबूत प्रतिक्रिया मिली. जानकारों के मुताबिक, EMS शेयर का प्राइस करीब 40 फीसदी प्रीमियम पर खुल सकता है. हालांकि, बहुत कुछ सुबह के सौदों के दौरान भारतीय शेयर मार्केट के सेंटीमेंट पर निर्भर करेगा. अगर मार्केट में तेजी रहती है तो EMS IPO लिस्टिंग प्राइस लगभग 315 से 325 रुपये के आसपास होने की उम्मीद की जा सकती है, जबकि मार्केट में कमजोरी रहने पर EMS IPO लिस्टिंग प्राइस लगभग 285 से 295 के स्तर पर लिस्ट हो सकता है.

एक्सपर्ट्स को शेयर मार्केट में मजबूत लिस्टिंग की उम्मीद कर रहे हैं. हालांकि जानकारों के मुताबिक, सुबह के सौदों के दौरान मार्केट के मूड पर बहुत कुछ निर्भर करेगा. मजबूत शुरुआत के मामले में, EMS शेयर की कीमत लगभग 315 रुपये प्रति शेयर के स्तर पर लिस्टिंग हो सकती है. दलाल स्ट्रीट पर कमजोर शुरुआत के मामले में, EMS IPO लिस्टिंग मूल्य 295 प्रति शेयर स्तर के आसपास होने की उम्मीद की जा सकती है.

EMS IPO का क्या है GMP?

मार्केट पर्यवेक्षकों के अनुसार, EMS लिमिटेड के शेयर आज ग्रे मार्केट में 90 के प्रीमियम पर उपलब्ध हैं, जिसका मतलब है कि EMS IPO का ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) आज 90 रुपये है. इसलिए, ग्रे मार्केट को उम्मीद है कि EMS IPO लिस्टिंग मूल्य लगभग 301 (211 + 90) होगा, जो कि EMS IPO मूल्य बैंड 200 से 211 प्रति इक्विटी शेयर से लगभग 42 फीसदी अधिक है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Business Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.