EPack IPO: 19 जनवरी को खुलेगा ईपैक ड्यूरेबल का IPO, प्राइस बैंड 218-230 रुपये प्रति शेयर तय

EPack IPO: ईपैक आईपीओ 19 जनवरी को खुलेगा. कंपनी ने IPO का प्राइस बैंड 218-230 रुपये प्रति शेयर तय किया है. यह 23 जनवरी को बंद हो जाएगा.

Published date india.com Updated: January 17, 2024 12:26 PM IST
Epack Durable IPO will open on January 19, price band fixed at Rs 218-230 per share
Epack Durable IPO will open on January 19, price band fixed at Rs 218-230 per share

EPack Durable IPO Date: रूम एयर कंडीशनर (Room Air Conditioner) के आउटसोर्स डिजाइन निर्माता ईपैक ड्यूरेबल लिमिटेड (Epack Durable Ltd) ने मंगलवार को अपने 640 करोड़ रुपये की आरंभिक सार्वजनिक पेशकश (IPO) के लिए प्रति शेयर 218-230 रुपये का मूल्य बैंड तय किया.

ईपैक ड्यूरेबल (EPack Durable) का IPO 19 जनवरी को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा और 23 जनवरी को बंद हो जाएगा. कंपनी द्वारा जारी एक सार्वजनिक नोटिस के अनुसार, एंकर निवेशकों के लिए बोली 18 जनवरी को एक दिन के लिए खुलेगी.

IPO में 400 करोड़ रुपये के नए इक्विटी शेयर (New Equity Share) जारी करना और प्रमोटरों, प्रमोटर समूह के सदस्यों और मौजूदा शेयरधारकों द्वारा 1.3 करोड़ इक्विटी शेयरों की बिक्री की पेशकश (OFS) शामिल है.

OFS के तहत, प्रमोटरों के अलावा, दो निवेशक शेयरधारक – इंडिया एडवांटेज फंड एस4 आई और डायनेमिक इंडिया फंड एस4 यूएस1 – शेयर बेचेंगे.

प्राइस बैंड के ऊपरी स्तर पर, पहले पब्लिक इश्यू से से 640 करोड़ रुपये जुटाने की उम्मीद है.

नए इश्यू से प्राप्त राशि का इस्तेमाल मैन्युफैक्चरिंग सुविधाओं की स्थापना, लोन के भुगतान और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए पूंजीगत खर्च के फंडिंग के लिए किया जाएगा.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

इश्यू का साइज का आधा हिस्सा योग्य संस्थागत खरीदारों (QIB) के लिए, 35 प्रतिशत रीटेल इन्वेस्टर्स के लिए और शेष 15 प्रतिशत गैर-संस्थागत निवेशकों (NII) के लिए रिजर्व किया गया है.

2002 में स्थापित, EPACK ड्यूरेबल रूम एयर कंडीशनर और स्मॉल डोमेस्टिक इक्विपमेंट्स बनाती है.

इसकी देहरादून और भिवाड़ी, राजस्थान में इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग सुविधाएं हैं, जहां यह एक मूल डिजाइन निर्माता (ODM) के रूप में भारत में लीडिंग इंडियन और MNC ब्रांडों के लिए रूम एयर कंडीशनर, घटकों और स्मॉल डोमेस्टिक इक्विपमेंट्स का निर्माण करती है.

सितंबर 2022 में, EPACK ड्यूरेबल ने Affirma Capital के नेतृत्व में फंडिंग के दूसरे दौर में 40 मिलियन अमेरिकी डॉलर (लगभग 318 करोड़ रुपये) जुटाए. इसने अपने पहले दौर की फंडिंग में ICICI वेंचर से 24 मिलियन अमेरिकी डॉलर जुटाए थे.

एक्सिस कैपिटल, डैम कैपिटल एडवाइजर्स और ICICI सेक्योरिटीज इस इश्यू के बुक-रनिंग लीड मैनेजर हैं.

क्या होता है IPO?

जब प्राइवेट कंपनियां पब्लिक इन्वेस्टमेंट से इक्विटी पूंजी जुटाने के लिए जनता को अपने शेयर बेचती हैं तो उन्हें यह काम IPO के जरिए पूरा करना पड़ता है. IPO की प्रॉसेस किसी प्राइवेट ओनरशिप वाली कंपनी को पब्लिक कंपनी में बदल देती है. यह प्रक्रिया स्मार्ट निवेशकों के लिए अपने निवेश पर अच्छा रिटर्न अर्जित करने का अवसर भी लेकर आती है.

India.com से ताजा अपडेट पाने के लिए हमारे Whatsapp चैनल को सब्स्क्राइब करें. यहां क्लिक करें और अपनी मनपसंद अपडेट पाएं.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Business Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.